Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे ट्रैफिक पुलिस ने नया सिग्नल फ्री कॉरिडोर की शुरूआत की, कहां और कितना मिलेगा इससे फायदा?

पुणे ट्रैफिक पुलिस ने नया सिग्नल फ्री कॉरिडोर की शुरूआत की, कहां और कितना मिलेगा इससे फायदा?

दूसरे बड़े शहरों की तरह ही पुणे भी इन दिनों ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों से जुझ रहा है। ट्रैफिक की रफ्तार का कम हो जाना, जाम में गाड़ियों का घंटों फंसे रहना आदि समस्याएं पुणे की रफ्तार को ही धीमा बना दे रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए और ट्रैफिक की रफ्तार को सामान्य बनाए रखने के लिए पुणे सिटी पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने शहर के प्रमुख जंक्शन पर सिग्नल फ्री कॉरिडोर (Signal free corridor) की शुरुआत की है।

बताया जाता है कि दिल्ली और कई विदेशी शहरों के तर्ज पर पुणे में भी इस व्यवस्था को लागू किया गया है। इस बारे में मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ट्रैफिक सिग्नल को आम लोगों और आने-जाने वाले वाहन चालकों की मदद के लिए ही बनाया जाता है लेकिन कई बार ट्रैफिक सिग्नल ही जाम का प्रमुख कारण भी बन जाते हैं।

pune traffic signal free corridor

अधिकारियों का कहना है

Pune Mirror की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे की ट्रैफिक पुलिस जाम की समस्या से निपटने के लिए सिग्नल के बजाए दूसरे विकल्पों की तलाश कर रही है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मनोज पाटिल ने बताया कि हम ट्रैफिक को मैनेज करने और किसी भी तरह के कंफ्यूजन को कम करने के लिए कारगर उपायों को ढूंढ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हमने गौर किया है कि खास तौर पर सिग्नल से जहां दाएं मुड़ना पड़ता है, वहां ट्रैफिक का बहाव काफी धीमा पड़ जाता है। इसलिए हमने ट्रैफिक सिग्नल फ्री सिस्टम को बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रैफिक का बहाव भी नियमित बनाए रखना है।

कहां-कहां बनाया गया सिग्नल फ्री कॉरिडोर?

पुणे में सबसे पहले फातिमानगर से भैरोबा नाला तक का कॉरिडोर सिग्नल फ्री किया गया था। इसके बाद अब इसी पद्धति पर पुणे-अहमदनगर रोड, खासतौर पर विमाननगर जंक्शन और पर्णकुटी पुलिस चौकी पर फिनिक्स मॉल के पास को सिग्नल फ्री किया गया है।

इस बारे में बताते हुए मनोज पाटिल ने बताया डेप्यूटि पुलिस कमिश्नर के पास अधिकार है कि वह बदलाव कर सकें, जिसके आधार पर विभाग सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और ट्रैफिक के बहाव को सुनिश्चित करने के लिए फैसले ले रहा है। ट्रैफिक पुलिस के एसीस्टेंट कमिश्नर सुभाष निकम ने बताया कि यह सिस्टम अभी तुरंत लागू किया गया है, इसलिए ट्रैफिक के बहाव को उन्नत होने में थोड़ा समय लग सकता है।

स्थानीय लोगों ने भी पुणे ट्रैफिक पुलिस के इस पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि यह फैसला सड़क परिवहन को पहले के मुकाबले सुरक्षित और तेज बनाएगा। पहले ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों की वजह से अक्सर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं घटती रहती थी, लेकिन अब इस परिस्थिति के बेहतर होने की संभावना है। बताया जाता है कि पुणे की ट्रैफिक पुलिस इस व्यवस्था पर अपनी नजरें बनाए रखेंगे जिसके बाद सिग्नल फ्री कॉरिडोर को दूसरी जगहों पर लागू किया जाएगा।

More News

    Read more about: pune traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+