Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या पुणे से शुरू होंगी 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस? क्या बताया रेलवे ने? जानिए यहां

क्या पुणे से शुरू होंगी 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस? क्या बताया रेलवे ने? जानिए यहां

जब भी ट्रेन से सफर करने की बात आती है, सबसे पहले लोग इंटरनेट पर यहीं सर्च करते हैं कि उस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है या नहीं!अगर उस रूट से होकर आने-जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट में वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम दिख जाता है तो यात्रियों के चेहरे पर एक मुस्कान ही तैर जाती है। हो भी क्यों न...विमान जैसी सुविधाओं वाली देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस।

साल 2019 में दिल्ली से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सबसे पहला सफर शुरू हुआ था। अब तक देशभर के अलग-अलग रूट्स पर 136 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा और भी कई रूट्स हैं जिनपर इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाना अभी पाइपलाइन में है।

pune vande bharat

लेकिन पिछले कुछ महीनों से जिन रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने की खबरें सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, उनमें दिल्ली-श्रीनगर के अलावा पुणे से 4 अलग-अलग रूट्स भी शामिल हैं। पुणे से होकर वर्तमान में 3 रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरती हैं। जिन 3 रूट्स की वंदे भारत एक्सप्रेस पुणे से या पुणे से होकर गुजरती है, वह हैं -

  • पुणे-एसएसएस हुबली
  • पुणे-कोल्हापुर
  • मुंबई सीएसएमटी-सोलापुर

जिन नए शहरों के लिए पुणे से वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने की सुगबुगाहट है उनमें शामिल हैं -

  • पुणे-शेगांव
  • पुणे-वडोदरा
  • पुणे सिकंदराबाद
  • पुणे-बेलगावी

क्या कहा रेलवे ने?

ETNow News की एक मीडिया रिपोर्ट में भारतीय रेलवे के एक उच्चाधिकारी के हवाले से बताया गया कि फिलहाल पुणे से होकर किसी भी नई रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की योजना नहीं है। उक्त अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि पुणे से वंदे भारत एक्सप्रेस के किसी भी नई रूट पर शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि नई रूट्स पर हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के लिए पुणेकरों को अभी थोड़ा और इंतजार करने की जरूरत है। संभव है कि भविष्य में इन चारों अथवा इनमें से कोई या किसी नए रूट पर पुणे से वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की आधिकारिक घोषणा भारतीय रेलवे की ओर से कर दिया जाए।

इसके साथ ही दिल्ली से श्रीनगर के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसके स्लीपर वंदे भारत होने की संभावनाएं हैं, के शुरू होने की तारीख की घोषणा होने का इंतजार भी यात्री बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। यह वंदे भारत एक्सप्रेस महज 13 घंटे में दिल्ली से श्रीनगर के बीच की दूरी को तय करेगी। खास बात है कि यह ट्रेन धनुषाकार चिनाब रेल ब्रिज से होकर गुजरेगी जो दुनिया की सबसे ऊंची रेल ब्रिज है।

More News

    Read more about: pune vande bharat railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+