राजस्थान को जल्द ही एक नया एयरपोर्ट मिलने वाला है। यह एयरपोर्ट ग्रीनफिल्ड होगा जो न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि दूसरे शहरों के साथ इसका संपर्क भी बढ़ाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा छात्रों और उनके परिजनों को मिलेगा। जी हां, राजस्थान का वह शहर जो छात्रों के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है।
वहीं बनने वाला है नया ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट होगा। कोटा जहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बड़ी संख्या में छात्र पहुंचते हैं। राजस्थान के कोटा में ही जल्द नया ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट बनने वाला है।

आइए कोटा के नये एयरपोर्ट के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं :
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोटा के ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार मुफ्त में जमीन मुहैया करवाने वाली है। बताया जाता है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), सीविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (CAAI) और अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (UDD) के बीच एक करार हुआ है। बताया जाता है कि एयरपोर्ट के निर्माण की देखरेख करने की जिम्मेदारी AAI पर होगी।
कितनी जमीन पर होगा निर्माण?
मिली जानकारी के अनुसार कोटा के ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट का निर्माण लगभग 440 हेक्टेयर में किया जाएगा। इस एयरपोर्ट का रनवे लगभग 3.5 किमी लंबा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे के मुताबिक शुरुआत में निर्धारित किया गया था कि रनवे की लंबाई 2.8 किमी होगी। हालांकि बाद में इसे बढ़ा देने की सूचना मिली है।

कितनी लागत और कब तक होगा पूरा?
मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के मुताबिक कोटा, राजस्थान में बनने वाले नये एयरपोर्ट का निर्माण लगभग ₹1000 करोड़ से किया जाएगा। बताया जाता है कि यह एयरपोर्ट अगले 2.5 सालों में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
कोटा एयरपोर्ट से जुड़ी विशेष जानकारियां
मिली जानकारी के अनुसार कोटा का ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट कोटा शहर से लगभग 15 किमी और बुंदी से लगभग 20 किमी दूर बनेगा। इससे यह एयरपोर्ट राजस्थान के दोनों शहरों कोटा व बुंदी से हवाई उड़ान के यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित होगा। बताया जाता है कि यह एयरपोर्ट स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।



Click it and Unblock the Notifications














