Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बंगाल की लाइट्स से सजेगी अयोध्या, 2 करोड़ रूपए का दिया गया है ठेका

बंगाल की लाइट्स से सजेगी अयोध्या, 2 करोड़ रूपए का दिया गया है ठेका

22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इस दिन रामलला की भव्य प्रतिमा अयोध्या में रामजन्मभूमि पर बने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर अयोध्या में सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं। रामनगरी अयोध्या को फूलों के साथ-साथ रोशनी से भी सजाने की तैयारियां चल रही हैं।

chandannagar lighting

इसी क्रम में अयोध्या नगरी और राम मंदिर को पश्चिम बंगाल के कारीगर दुधिया रोशनी से सजाने वाले हैं, जिसके लिए 2 करोड़ रूपए का ठेका कारिगरों को दिया गया है।

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा। देशभर से आने वाले साधु-संत इन अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे। राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को रोशनी से जगमगाने की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर के कलाकारों को सौंपी गयी है।

इससे पहले दिवाली के समय भी अयोध्या में रोशनी की सजावट का काम चंदननगर के कारिगरों ने ही किया था। मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में रोशनी की सजावट करने के लिए चंदननगर से करीब 150 कारीगर अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जाता है कि रोशनी की सजावट के लिए चंदननगर के कारिगरों को करीब 2 करोड़ रूपए का ठेका दिया गया है।

lighting chandananagar hooghly

22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। इस मौके पर उपस्थित रहने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर, मंदिर का प्रवेश द्वार और अयोध्या को सजाने का काम पश्चिम बंगाल के चंदननगर के कारीगर करने वाले हैं। बता दें, चंदननगर की लाइटिंग और लाइट की कारीगरी पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। खासतौर पर दुर्गा पूजा और जगद्धात्री पूजा के समय कोलकाता व चंदननगर में होने वाली लाइटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

ayodhya light decoration chandannagar

हुगली से करीब 150 कारीगरों को अयोध्या भेजा गया है। फिरोजाबाद से अयोध्या तक के रास्ते को लाइट्स और गेट से सजाया जाएगा। लाइटिंग के माध्यम से ही भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की छवि तैयार की जाएगी। बताया जाता है कि राम मंदिर के उद्घाटन के समय लगने वाली लाइट्स को अगले 1 साल तक जलाया जाएगा। लाइट्स का काम करने वाले चंदननगर के एक कारीगर ने बताया कि अयोध्या के लिए कारीगरों का समूह पिछले शनिवार को ही रवाना हो चुका है।

कुछ लाइट्स को चंदननगर से तैयार करके ले जाया जा रहा है। वहीं कुछ काम बाकी रह गया है जिन्हें अयोध्या में पूरा किया जाएगा। बताया जाता है कि लाइटिंग का काम 20 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। राम मंदिर जाने वाले रास्ते में कुल 300 गेट तैयार किये जाएंगे। इसके लिए लोहे के आधार पर विशेष प्रकार की एलईडी लाइट्स की स्ट्रिप लगाकर उन्हें सजाया जाएगा ताकि मौसम की मार का इनपर ज्यादा असर न हो और ये जल्दी खराब भी न हो।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+