अयोध्या में जिस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उस दिन से भारतीय रेलवे 'आस्था स्पेशल' ट्रेन शुरू करने वाली है। इस ट्रेन को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देशभर के विभिन्न शहरों से रामलला के दर्शन करने अयोध्या आने वाले भक्तों को सुविधा प्रदान करना है।

22 जनवरी को जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और भूतल के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन से देश इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
22 कोच वाली ट्रेन होगी
आस्था स्पेशल ट्रेन 22 कोच वाली ट्रेन होगी। इस ट्रेन के लिए IRCTC के माध्यम से ही बुकिंग हो सकेगी लेकिन उसमें एक ट्विस्ट है। दरअसल, इस ट्रेन के लिए सिर्फ राउंड ट्रिप में ही बुकिंग की जा सकेगी। यानी इस ट्रेन से अयोध्या के लिए टिकट बुक करने वाले यात्रियों को वापस लौटने का टिकट भी बुक करना होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस ट्रेन के लिए कोई भी यात्री अकेले का नहीं बल्कि समुह में ही टिकट बुक कर सकेगा।
48 आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी
मिली जानकारी के अनुसार देशभर के अलग-अलग शहरों से कुल 48 आस्था स्पेशल ट्रेनें अयोध्या के लिए चलायी जाएंगी। बताया जाता है कि देशभर के 66 से अधिक जगहों से आस्था स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग की जा सकेगी। यह ट्रेन 189 फेरे लगाएगी। राजधानी दिल्ली के चारों स्टेशन नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार से यह ट्रेन खुलेगी।

इसके अलावा जिन शहरों से यह ट्रेन खुलेगी वो निम्न हैं :
- मुंबई
- अगरतला
- तिनसुकिया
- बाड़मेर
- कटरा
- जम्मू
- नासिक
- देहरादून
- भद्रक
- खुर्दा रोड
- कोट्टायम
- सिकंदराबाद
- हैदराबाद
- काजीपेट
- भागलपुर
- चेन्नई
- सेलम
- मदुरै
इसके अलावा महाराष्ट्र में वर्धा, जालना, पुणे, नागपुर, गुजरात में राजकोट, अहमदाबाद, भावनगर आदि स्टेशनों से इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे की अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन के अलावा और भी कई स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है, जिनको राम मंदिर के उद्घाटन के बाद धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा। सभी स्पेशल ट्रेनें न तो अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी और न अयोध्याधाम स्टेशन से खुलेगी। बल्कि आसपास के 4 रेलवे स्टेशनों को चिन्हित किया गया है जहां से भी इन ट्रेनों का संचालन होगा। इससे अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अधिक संख्या का दबाव भी नहीं पड़ेगा और अयोध्या आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी भी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications














