Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उमराह को लेकर सऊदी अरब की बड़ी घोषणा, अब किसी भी वीजा पर कर सकेंगे उमराह

उमराह को लेकर सऊदी अरब की बड़ी घोषणा, अब किसी भी वीजा पर कर सकेंगे उमराह

सऊदी अरब के मक्का मदीना में उमराह के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खबर...। सऊदी अरब ने एक बार फिर से उमराह वीजा के नियमों में बदलाव किया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अब किसी भी तरह के वीजा धारक मक्का मदीना में उमराह कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय के हवाले से दावा किया गया है कि अब प्रवेश वीजा के प्रकार के बारे में बिना फिक्र किये, बस मन की शांति और तीर्थ यात्रियों की सुविधा को सुनिश्चित करते हुए किसी भी स्थान से सहजता से किया जा सकता है।

saudi arabia visa rule for umrah

मंत्रालय की तरफ से आगे कहा गया है कि सभी प्रकार की श्रेणियों वाले वीजा जैसे व्यक्तिगत (Personal), परिवार (Family), ट्रांजिट, मजदूर (Labour) और ई-वीजा उमराह करने के लिए मान्य होंगे। उमराह तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या न हो, इसके लिए मंत्रालय ने उमराह परमिट के लिए नुसुक आवेदन का इस्तेमाल करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही सभी तीर्थयात्रियों से ग्रैंड मस्जिद में सभी अनुष्ठानों के लिए निर्धारित समय का सख्ती से पालन करने की सलाह भी दी है।

बता दें, इस्लाम धर्म में उमराह को मिनी हज की तरह माना जाता है जो मुसलमानों के लिए बेहद अहम होता है। हज की तरह ही उमराह करने भी लोग सऊदी अरब के सबसे पवित्र शहर मक्का में जाते हैं। हालांकि उमराह किसी भी मुसलमान के लिए अनिवार्य नहीं होता है बल्कि यह स्वैच्छिक होता है। इसे अल्लाह को खुश करने और उन तक पहुंचने का एक आसान तरीका माना जाता है।

umrah visa rule changed saudi arabia

वर्तमान इस्लाम वर्ष 1445 AH में उमराह पर जाने की आखिरी तारीख 6 जून है, जो धू अल-कायदा की 29 तारीख के अनुरूप है। उमराह पर देश-विदेश से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए सऊदी अरब प्रशासन की तरफ से कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाती हैं।

हाल ही में सऊदी अरब प्रशासन की तरफ से उमराह वीजा में दी गयी छुट के अलावा भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं, जिन्हें ध्यान में रखने की जरुरत है। सबसे पहले तीर्थ यात्रियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका उमराह के लिए लिया गया परमिट नुसुक आवेदन के माध्यम से ही प्राप्त किया गया है और अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों जैसे पासपोर्ट, वीजा आदि ठीक से व्यवस्थित हो। उमराह उसके सभी अनुष्ठानों के बारे में तीर्थ यात्रियों को सभी जानकारियां होनी चाहिए ताकि वहां किसी भी प्रकार से समस्या न हो।

More News

    Read more about: india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+