Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पिछले 122 सालों में दूसरा सर्वाधिक गर्म साल रहा 2023 : IMD की चौंकाने वाली रिपोर्ट

पिछले 122 सालों में दूसरा सर्वाधिक गर्म साल रहा 2023 : IMD की चौंकाने वाली रिपोर्ट

हाल ही में जारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आयी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बीता साल यानी 2023 पिछले 122 सालों में भारत के लिए दूसरा सर्वाधिक गर्म साल था। यानी वर्ष 1901 के बाद साल 2023 ही दूसरा सबसे अधिक गर्म साल रहा है। सर्वाधिक गर्म साल का रिकॉर्ड वर्ष 2016 के नाम पर है।

hottest year 2023

IMD के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल देश में औसत वार्षिक सतही हवा का तापमान 0.65 डिग्री सेल्सियस (1981-2010) था, जबकि 2016 में यह 0.71 डिग्री सेल्सियस था। वैश्विक स्तर पर भी साल 2023 ने पिछले सभी तापमान रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। बता दें साल 2023 एक अल नीनो वर्ष था, जो सामान्य से अधिक तापमान और चरम सीमा से जुड़ा है।

IMD के अधिकारियों का कहना है कि फरवरी, जुलाई, अगस्त, सितंबर, नवंबर और दिसंबर ऐसे महीने थे जब मौसम का अधिकतम या न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। अगर बारिश की बात की जाए तो उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों को छोड़कर, दिसंबर के महीने में पूरे देश में काफी बारिश हुई है। दिसंबर 2023 में देशभर में 25.5 मिमी बारिश हुई थी, जो इस समय होने वाली सामान्य बारिश से 60 फीसदी अधिक थी।

2023 was hottest year in last 122 years

मानसून के ठीक बाद वाले समय यानी अक्टूबर से दिसंबर के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 98.5 मिमी बारिश हुई थी, जो साल 1901 के बाद 10वीं सर्वाधिक थी। पूर्वोत्तर मानसून का मौसम जो आधिकारिक रूप से दिसंबर में ही खत्म हुआ, अच्छी तरह से इस पूरे क्षेत्र में फैला हुआ था। इन तीन महीनों (अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर) के दौरान वार्षिक बारिश की करीब 30 फीसदी बारिश इस क्षेत्र में हुई थी।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में इस अवधि के दौरान मुख्य रूप से चक्रवाती तूफान मिचैंग की वजह से अधिक बारिश हुई थी। IMD की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछली शताब्दी के मुकाबले देश का अधिकतम तापमान बढ़ने की दर 1.01° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.31° सेल्सियस की दर से बढ़ा है।

अगर मौसम की बात की जाए तो पिछले करीब 100 सालों में अक्टूबर से दिसंबर के महीने के बीच काफी अधिक तापमान दर्ज की गयी है। IMD का कहना है कि मानसून के बाद वाले समय में यानी अक्टूबर से दिसंबर में तापमान में 1° सेल्सियस की वृद्धि हुई थी। वहीं सर्दियों के मौसम में यानी जनवरी और फरवरी के महीने में साल 1901 के बाद तापमान में 0.83° सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

More News

    Read more about: india imd weather
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+