Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 3400 बच्चों के लिए हुआ स्पेशल शो

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 3400 बच्चों के लिए हुआ स्पेशल शो

रिलायंस फाउंडेशन द्वारा समर्थित गैर सरकारी संगठनों के 3,400 वंचित बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में विशेष इंटरनेशनल ब्रॉडवे म्यूजिकल 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' शो का आयोजन किया गया। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने यह शो बच्चों को समर्पित किया।

'द साउंड ऑफ म्यूजिक' की शुरुआत वर्ष 2023 के मई महीने से द ग्रैंड थिएटर में हुई थी। यह देश में अपनी तरह का पहला शो है।

NMACC

सप्ताहांत में आयोजित किए गए इस खास शो में रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई भर के विभिन्न स्थानों से 3,400 बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया था। इनमें विशेष रूप से कई दिव्यांग बच्चे भी शामिल थे। एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ईएसए) द्वारा समर्थित 18 गैर सरकारी संगठनों के साथ-साथ रिलायंस के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने भी इस पहल को सफल बनाने में योगदान दिया।

बता दें, अपने एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल कार्यक्रम के माध्यम से, रिलायंस फाउंडेशन वर्षों से विभिन्न शिक्षा और खेल कार्यक्रमों व पहलों का समर्थन करता आया है। यह विशेष शो बच्चों को प्रेरित करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन का एक और प्रयास है।

इस खास शो पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, "द साउंड ऑफ म्यूजिक को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, एनएमएसीसी के दृष्टिकोण की पुष्टि करती है। देश भर के परिवारों को एक साथ आते देखना और इस जादुई अनुभव का आनंद लेना वास्तव में दिल को छू लेने वाला है। हमने 3,400 वंचित बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंतिम दो शो समर्पित किए हैं। इस प्रतिष्ठित संगीत कार्यक्रम के समापन का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था कि इसे इस विशेष दर्शकों के साथ साझा किया जाए।"

बता दें, 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' ने इस साल मई में द ग्रैंड थिएटर में 8 सप्ताह के ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ अपनी शुरुआत की थी। यह एशिया में अब तक का सबसे लंबा और देश में अपनी तरह का पहला शो है।

More News

    Read more about: mumbai maharashtra tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+