Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या के लिए 8 शहरों से स्पाइस जेट की शुरू हो रही है उड़ान, जानिए पूरा शेड्यूल

अयोध्या के लिए 8 शहरों से स्पाइस जेट की शुरू हो रही है उड़ान, जानिए पूरा शेड्यूल

अयोध्या में राम मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिये गये हैं और हर दिन लाखों की तादाद में भक्त राम मंदिर का रूख कर रहे हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही अयोध्या में राम भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ेगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए पिछले साल दिसंबर में अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्याधाम का संचालन शुरू कर दिया गया था।

spicejet

अब अयोध्या जाने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) भी देशभर के 8 अलग-अलग शहरों से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा को शुरू करने जा रही है। इससे पहले इंडिगो (Indigo) और एयर इंडिया (Air India) की उड़ानों का संचालन भी अयोध्या के लिए शुरू हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट 1 फरवरी 2024 से देशभर के 8 अलग-अलग शहरों से अपनी उड़ान सेवा को शुरू करेगा। इसकी शुरुआत एविएशन मंत्रालय के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कर सकते हैं।

जिन 8 शहरों से अयोध्या के लिए स्पाइसजेट फ्लाइट सेवा शुरू करने वाला है, उनमें पटना, बैंगलोर, मुंबई, दिल्ली, दरभंगा, चेन्नई, अहमदाबाद और जयपुर शामिल हैं। यात्री स्पाइस जेट के आधिकारिक वेबसाइट http://spicejet.com पर जाकर अपनी सुविधानुसार फ्लाइट की बुकिंग कर सकते हैं।

उड़ान सेवा का पूरा शेड्यूल :

शहर का नाम प्रस्थान का समय आगमन का समय उपलब्धता
1
दिल्ली-अयोध्या 10:40 12:00
दैनिक (बुधवार को छोड़कर)
2
अयोध्या- दिल्ली 8:40 10:00
दैनिक (बुधवार को छोड़कर)
3
चेन्नई-अयोध्या 12:40 15:15 दैनिक
4
अयोध्या-चेन्नई 16:00 19:20 दैनिक
5
अहमदाबाद-अयोध्या 6:00 8:00
दैनिक (बुधवार को छोड़कर)
6
अयोध्या-अहमदाबाद 12:30 14:25
दैनिक (बुधवार को छोड़कर)
7
जयपुर-अयोध्या 7:30 9:15
मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार
8
अयोध्या-जयपुर 15:45 17:30
मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार
9
पटना-अयोध्या 14:25 15:25
मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार
10
अयोध्या-पटना 13:00 14:00
मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार
11
दरभंगा-अयोध्या 11:20 12:30
मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार
12
अयोध्या-दरभंगा 9:40 10:50
मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार
13
मुंबई-अयोध्या 8:20 10:40 दैनिक
14
अयोध्या - मुंबई 11:15 13:20 दैनिक
15
बेंगलुरु-अयोध्या 10:50 13:30
सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार

flight spicejet

हर रोज लाखों की संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त

22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह संपन्न होने के बाद से हर रोज राम मंदिर में लाखों की तादाद में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 23 जनवरी से राम मंदिर के दरवाजे आम नागरिकों के लिए खोल दिये गये हैं। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार 23 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक राम मंदिर में करीब 20.5 लाख भक्तों ने दर्शन किया है।

दिनवार श्रद्धालुओं की संख्या :

तारीख श्रद्धालुओं की संख्या
23 जनवरी 5 लाख
24 जनवरी 2.5 लाख
25 जनवरी 2 लाख
26 जनवरी 3.5 लाख
27 जनवरी 2.5 लाख
28 जनवरी 3.25 लाख
29 जनवरी 1.75 लाख

स्पाइसजेट के साथ ही अकासा एयर ने भी अयोध्या के लिए फ्लाइट्स सेवा शुरू करने की घोषणा की है। अकासा एयरलाइंस ने पुणे से अयोध्या वाया दिल्ली फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनायी है। बताया जाता है कि यह फ्लाइट 15 फरवरी से शुरू होने वाली है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+