Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी! तमिलनाडु के नीलगिरी में महिलाओं को मिलेगा बस में मुफ्त सफर करने का मौका

खुशखबरी! तमिलनाडु के नीलगिरी में महिलाओं को मिलेगा बस में मुफ्त सफर करने का मौका

तमिलनाडु सरकार ने नीलगिरी में खासतौर पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा की है। महिलाएं मुफ्त बस सेवा का लाभ TNSTC बसों के माध्यम से ले सकेंगी। मिली जानकारी के अनुसार 35 किमी की दूरी में लगभग 99 बसों की मदद से इस सेवा का फायदा 41000 महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही इसे लॉन्च किया गया है।

तमिलनाडु के ट्रांसपोर्ट मंत्री एस. एस. शिवशंकर ने हाल ही में मुफ्त बस सेवाओं का उद्घाटन किया है। इस मौके पर उपस्थित टूरिज्म मंत्री के रामचंद्रन ने बताया कि TNSTC के उधगमंडलम ज़ोन में जिले भर में चलने वाली 99 बसों के माध्यम से लगभग 25,821 महिलाएं इस सेवा का लाभ उठा रही हैं। इस सेवा के विस्तार से हर दिल करीब 41,000 से अधिक महिलाओं को फायदा पहुंचेगा।

tea garden in tamilnadu

खास बात है कि मुफ्त बस सेवा को ऐसे समय में लॉन्च किया जा रहा है जब अंतर्राष्ट्रिय महिला दिवस को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल छाया हुआ है। ट्रांसपोर्ट मंत्री एस. एस. शिवशंकर ने बताया कि हर रोज औसतन राज्यभर में लगभग 50 लाख महिलाएं TNSTC बसों का इस्तेमाल करती हैं। साल 2021 में शुरू की गयी मुफ्त बस सेवा के तहत लगभग 440 करोड़ मुफ्त टिकट जारी किये गये थे।

यह दिन महिलाओं के साथ-साथ TNSTC कर्मियों के लिए भी काफी खुशनुमा रहा क्योंकि मंत्री शिवशंकर ने 13 अस्थायी कर्मचारियों नियुक्ति पत्र भी सौंपा। 7 ऐसे ड्राईवर जिनकी सावधानी की वजह से पिछले 25 सालों में एक भी बस दुर्घटना नहीं घटी थी, को गोल्ड मेडल और 43 ऐसे ड्राईवर जिनके साथ पिछले 10 सालों में कोई हादसा नहीं हुआ को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

tamilnadu nilgiris

बताया जाता है कि जल्द ही राज्य सरकार वलपराई और कोडईकनाल जैसे पहाड़ी इलाकों में भी इस तरह की सुविधाओं को शुरू करने की योजना बना रही है। मुफ्त यात्रा की सेवा प्रदान करने से न सिर्फ पहाड़ों पर आने वाले पर्यटकों को काफी अधिक सुलभ परिवहन का लाभ मिल सकेगा बल्कि इन पहाड़ी इलाकों में रहने वाले स्थानीय निवासियों को भी मुफ्त यात्रा की वजह से काफी सुविधाएं होंगी।

More News

    Read more about: tamilnadu travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+