Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पहली बार मुंबई से गोरखपुर के बीच चलेगी Teachers' Special Train, बुकिंग शुरू

पहली बार मुंबई से गोरखपुर के बीच चलेगी Teachers' Special Train, बुकिंग शुरू

गर्मी की छुट्टियां पड़ने से पहले से ही जिस तरह स्कूली छात्रों के परिजन बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करने लगते हैं। ठीक उसी तरह गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाते ही शिक्षक भी अपने परिवार के साथ घूमने निकलने का प्लान भी तो बनाने लगते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे (Central Railways) ने Teachers' Special ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों को टिकट न मिलने की परेशानी में मददगार साबित होंगी।

treachers special train dadar to gorakhpur

जैसा कि Central Railways ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया, Teachers' Special ये ट्रेन 2 मई से 10 जून तक मुंबई के दादर स्टेशन और गोरखपुर के बीच चलेंगी। खासतौर पर स्कूलों में जब गर्मी की छुट्टियां होती हैं, उस समय को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को इन ट्रेनों में अधिक महत्व के साथ सीटें उपलब्ध करवायी जाएंगी। मध्य रेलवे के इस पोस्ट के अनुसार दादर से गोरखपुर के बीच 2 पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनें चलायी जाएंगी।

शुरू हो चुकी है बुकिंग

मध्य रेलवे ने बताया कि Teachers' Special दोनों ट्रेनों की बुकिंग 31 मार्च 2024 को दोपहर 2.30 बजे से शुरू हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन भी हो सकेगी और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में इनके लिए नामांकित काउंटरों से इनकी बुकिंग भी की जा सकेगी।

मध्य रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 01101 दादर-गोरखपुर Teachers' Special ट्रेन 2 मई को दादर स्टेशन से दोपहर 2.05 बजे खुलेगी जो 4 मई को रात 2.45 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 01102 गोरखपुर-दादर Teachers' Special ट्रेन 10 जून को गोरखपुर से दोपहर 2.45 बजे खुलेगी जो 12 जून को अहले सुबह 3.30 बजे दादर पहुंचेगी।

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

train teachers special train

इस ट्रेन में एक एसी 2 टियर, तीन एसी 3 टीयर, 8 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव कल्याण, नासिक रोड, भुसवाल, हर्दा, इटारसी, रानी कमलापति स्टेशन, बीना, ललितपुर, टिकमगढ़, खड़गपुर, महाराज छत्रसाल स्टेशन छत्तरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकुटधाम कर्वी, माणिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरीहार, मऊ, भटनी, देवरिया सदर स्टेशनों पर होगा।

नोट - सभी शिक्षकों द्वारा इस Teachers' Special ट्रेन में बुकिंग कर लेने के बाद भी अगर कोई सीट खाली रह जाती है तो उसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा। आम लोगों के लिए इस ट्रेन की बुकिंग 1 अप्रैल 2024 से खोल दिया गया है। आम लोग इसकी बुकिंग ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+