Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब से शुरू होगी दिसंबर में भगवान तिरुपति दर्शन की ₹300 की स्पेशल Entry टिकट बुकिंग

कब से शुरू होगी दिसंबर में भगवान तिरुपति दर्शन की ₹300 की स्पेशल Entry टिकट बुकिंग

आंध्र प्रदेश के तिरुमला में स्थिति तिरुपति देवस्थानम में भगवान तिरुपति के दर्शन करने जाने की योजना है, लेकिन लंबी लाइन में खड़े होकर भगवान के दर्शन करने की बात सुनकर ही घबरा रहे हैं। तो फिर देर ना करते हुए सिर्फ ₹300 में भगवान तिरुपति के दर्शन के लिए स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग कर लें। लेकिन जरा जल्दी करें...

tirupati temple

अगर यह मौका हाथ से निकल गया तो याद रखें, भगवान तिरुपति के दर्शन में कम से कम 4-5 घंटों का समय लगना निश्चित है।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम(TTD) मंदिर प्रबंधन ने दिसंबर में दर्शन के लिए स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग की तारीख जारी कर दी है। तिरुपति मंदिर में 1 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक जो भक्त भगवान तिरुपति के दर्शन स्पेशल एंट्री टिकट के माध्यम से करना चाहते हैं, उनके लिए टिकट की बुकिंग 25 सितंबर को सुबह 10 बजे ओपन कर दी जाएगी। तीर्थ यात्री इसकी बुकिंग TTD के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। हमारी सलाह है कि भक्त स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग में ज्यादा देर ना करें, क्योंकि बुकिंग को बंद कर दिया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवायी गयी है।

Lord tirupati

इसके साथ ही 1 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 के बीच भगवान तिरुपति के दर्शन के लिए जो तीर्थ यात्री वरिष्ठ नागरिक/दिव्यांग कोटा से बुकिंग करना चाहते हैं, उसकी बुकिंग 23 सितंबर 2023 को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। दिसंबर के लिए तिरुमला अंगप्रदक्षिणम टोकन की बुकिंग 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से ओपन कर दी जाएगी। 1 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 के बीच दर्शन और अकोमडेशन कोटा से बुकिंग 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से ओपन कर दी जाएगी।

बता दें, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है, जो विश्वरभर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है। मान्यता है कि, इस मंदिर के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। मंदिर से जुड़ी कई कथाएं भी हैं, जैसे भगवान वेंकटेश्वर के बाल असली हैं। भगवान की मूर्ति को पसीना आता है। भगवान की मूर्ति की पीठ पर अगर कान लगाया जाए तो समुद्र की आवाजें सुनाई देती हैं। इन सभी मान्यताओं के साथ भक्तों का इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में भक्त तिरुमला तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने आते रहते हैं।

More News

    Read more about: andhra pradesh tirupati
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+