Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तराखंड के चार धाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर, बैन हुआ मोबाइल

उत्तराखंड के चार धाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर, बैन हुआ मोबाइल

चार धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर सोशल मीडिया और Reels बनाने का भूत कुछ ज्यादा ही सवार हो चुका है। केदारनाथ, बद्रीनाथ हो या अथवा गंगोत्री-यमुनोत्री...हर तरफ लोग बस हाथों में मोबाइल लेकर वीडियो बनाते ही नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि हाल-फिलहाल में लोग श्रद्धापूर्वक चार धाम की यात्रा पर नहीं बल्कि वीडियो कंटेंट के लिए केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चार धाम की यात्रा पर आ रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें केदारनाथ धाम ट्रस्ट के एक अधिकारी कुछ युवाओं को केदारनाथ धाम परिसर में नगाड़ा बजाने से रोकते हुए और फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। उक्त अधिकारी युवाओं से स्पष्ट शब्दों में कहते नजर आ रहे हैं, "तुमलोग (युवा) मंदिर में दर्शन करने आते हो या हुड़दंगबाजी करने और Reels बनाने आते हो। अगर हुड़दंगबाजी करना है तो केदारनाथ मत आओ।"

badrinath dham

इस तरह की कई शिकायतें मिलने के बाद आखिरकार उत्तराखंड सरकार ने मोबाइल को लेकर सख्त फैसला लिया है। उत्तराखंड सरकार के फैसले के अनुसार अब चार धाम मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल का इस्तेमाल करना वर्जित होगा। आइए जान लेते हैं क्या है उत्तराखंड सरकार का नया नियम -

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। इस बात की जानकारी प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने दी। उन्होंने इस बाबत आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं और कहा है कि अगर कोई इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि चार धाम की यात्रा पर कुछ लोग धार्मिक आस्था के बजाए सिर्फ घूमने के लिए जा रहे हैं और उनकी कुछ कार्यवाहियों से दूसरों की आस्था पर बुरा असर पड़ रहा है, उनकी धार्मिक भावनाओं को क्षति पहुंच रही है। इस वजह से ही मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।

kedarnath dham mobile banned

राधा रतूड़ी ने अपने फैसले में आगे कहा कि अगर कोई भी श्रद्धालु अपंजीकृत वाहन या अपंजीकृत तरीके से चार धाम की यात्रा पर आगे बढ़ने की कोशिश करता है और जांच में पकड़े जाने पर उसे तुरंत लौटा दिया जा रहा है। बिना गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के, उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं है। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी इसलिए ही की गयी है, ताकि श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर सरकार का स्थिति का निरीक्षण कर सकें।

बता दें, इस समय चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 3 लाख 37 हजार श्रद्धालु चार धाम के दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ धाम में 1 लाख़ 55 हजार तीर्थ यात्री, बद्रीनाथ धाम में 45 हजार 637 तीर्थ यात्री, गंगोत्री में 66 हजार तीर्थ यात्री और यमुनोत्री धाम में 70 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं।

More News

    Read more about: uttarakhand kedarnath badrinath
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+