Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नैनीताल के जंगलों में भड़की आग, बंद की गयी नैनीताल झील में बोटिंग

नैनीताल के जंगलों में भड़की आग, बंद की गयी नैनीताल झील में बोटिंग

नैनीताल के आसपास के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार जल रही आग नैनीताल के प्रसिद्ध हाई कोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गयी है। इस विपदा से बचाव के लिए नैनीताल प्रशासन ने वन विभाग के साथ-साथ आर्मी से भी मदद मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण आग को बुझाने के अभियान में आर्मी का हेलीकाप्टर MI 17 को भी शामिल किया जा चुका है।

हेलीकॉप्टर ने अब भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों पर डालना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि यह आग नैनीताल के जिला मुख्यालय के पास से भड़की जो अब हाई कोर्ट कॉलोनी चारों तरफ से पाइन के जंगलों तक पहुंच चुकी है। नैनीताल से सटे लड़ियाकाटा का जंगल आग की भेंट में चढ़ चुका है। इसके अलावा भीषण आग की वजह से काफी ज्यादा वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है।

army helicopter nainital

नैनी झील में बोटिंग किया गया बंद

नैनीताल जिला मुख्यालय के पास लगी आग ने भीषण आकार धारण कर लिया है। यह आग द पाइंस क्षेत्र में स्थिति हाई कोर्ट कॉलोनी तक पहुंच चुका है। आग ने एक पुराने और खाली घर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। गनीमत है कि अभी तक हाई कोर्ट कॉलोनी में अभी तक किसी को आग से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग का असर इलाके में यातायात व्यवस्था पर भी पड़ी है।

जिला प्रशासन ने आग की भयावहता को ध्यान में रखते हुए फिलहाल नैनी झील में बोटिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। जंगल में लगी भीषण आग की वजह से नैनीताल भवाली सड़क पर घना धुंआ भर गया है जिस कारण काफी देर तक वाहनों की आवाजाही को बंद करना पड़ गया था।

forest fire nainital uttarakhand

बता दें, पिछले साल 1 नवंबर से अब तक उत्तराखंड में कुल 575 जंगल में आग की घटनाएं घट चुकी हैं। इस वजह से 689 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है। जंगल की आग की वजह से राज्य को लगभग 14 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आग के संबंध में शनिवार को हल्द्वानी में एक बैठक की।

प्रशासन जितनी जल्दी हो सकें आग पर काबू करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि तेज हवाओं के कारण दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में उत्तराखंड के जंगलों में बार-बार लगने वाली आग बहुत बड़ी चुनौती है, जो शुष्क परिस्थितियों और उच्च तापमान के कारण और भी गंभीर हो जाती है।

forest fire nainital

राज्य के पहाड़ी इलाके और घने जंगल इस समस्या को कई बार गंभीर बना देते हैं। जंगल की आग का पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए अधिकारियों की ओर से निरंतर सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता होती है।

More News

    Read more about: nainital boating uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+