Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चैत्र नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में दिव्यांगों को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं

चैत्र नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में दिव्यांगों को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं

चैत्र नवरात्रि को लेकर माता वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वैष्णो माता भवन को रंग-बिरंग लाइट्स से सजाया जा चुका है। भवन की सुरक्षा के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सभी सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।

वैष्णो माता भवन और कटरा में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि नवरात्रि के समय श्रद्धालुओं के अतिरिक्त भीड़ का फायदा उठाकर कोई भी उपद्रवी घटना को अंजाम न दे सकें। सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ड्रोन से सीआरपीएफ के साथ पुलिस के अतिरिक्त जवान व अधिकारी भी यात्रा पर भी अपनी नजर बनाएं रख रहे हैं।

vaishno devi bhawan

वहीं दूसरी तरफ नवरात्रि में माता वैष्णो देवी के दरबार में अपनी हाजीरी लगाने आने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नवरात्रों के दौरान वैष्णो माता के दर्शन करने आने वाले दिव्यांग भक्तों को घोड़े, पिट्टू, पालकी और बैटरी कार की निःशुल्क सुविधाएं प्रदान करने का फैसला लिया गया है।

उक्त फैसले की जानकारी वैष्णो माता श्राइन बोर्ड के अधिकारी अंशुल गर्ग ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पहले शारदीय नवरात्र और अब चैत्र नवरात्रि में दिव्यांग श्रद्धालुओं को कटरा से अर्द्धकुंवारी के बीच निःशुल्क घोड़े की सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है।

vaishno devi temple crowd

अद्धकुंवारी से श्राइन बोर्ड की टीम दिव्यांग श्रद्धालुओं को भवन तक बैटरी कार से लेकर आ रहे हैं और उनके दर्शन करने के पूरे इंतजाम किये जाते हैं। गर्ग ने बताया कि हाल ही में बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है। हां इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्रमाण पत्र दिखाने की जरुरत होगी।

दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर ही इन श्रद्धालुओं को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क घोटा, पिट्टू, पालकी या फिर बैटरी कार की सुविधा सिर्फ चैत्र नवरात्रि ही नहीं बल्कि पूरे साल भर उपलब्ध रहेगी।

More News

    Read more about: vaishno devi jammu temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+