भारत की पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली Overnight सेवा को शुरू किया गया है। यह सेवा बैंगलोर से चेन्नई के बीच शुरू किया गया है। यानी अब रात को ट्रेन में सवार होकर सुबह सूरज की पहली किरण फुटने से पहले ही हवा की रफ्तार से एक शहर से दूसरे शहर में पहुंच सकते हैं। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ही Overnight वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया है।

चेन्नई सेंट्रल और यशवंतपुर बैंगलोर के बीच Overnight वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 21 नवंबर 2023 से शुरू हो गया है।
कितना लगेगा समय
चेन्नई से मैसूर के बीच की दूरी करीब 497 किमी की है, जिसे किसी आम ट्रेन से तय करने में करीब 8.30 घंटों का समय लगता है। लेकिन सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस इस दूरी को महज 6.30 घंटों में तय कर लेगी। वहीं चेन्नई से बैंगलोर के बीच की लगभग 343 किमी की दूरी को तय करने में वंदे भारत एक्सप्रेस को करीब 5.30 घंटों का समय लगेगा। मिली जानकारी के अनुसार यह वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई से मैसूर के बीच वाया बैंगलोर चलेगी। सप्ताह में 6 दिन इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। सिर्फ बुधवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी।

कब खुलेगी ट्रेन
चेन्नई सेंट्रल से बैंगलोर के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोच की ट्रेन होगी। जो रात को 11 बजे चेन्नई से खुलेगी और अगले दिन अहले सुबह यानी 4.30 बजे बैंगलोर पहुंचेगी। बता दें, अब तक चलने वाली सभी 34 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन दिन के समय में ही किया जाता था। लेकिन त्योहारों के सीजन में अत्यधिक यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ही दक्षिण रेलवे ने रात के समय में Overnight वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का फैसला लिया है। यह देश की पहली Overnight वंदे भारत एक्सप्रेस है।
कितना होगा किराया

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई-मैसूर रूट पर चेन्नई से बैंगलोर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयरकार का किराया 995 रुपए और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया 1885 रुपए होगा। वहीं चेन्नई से मैसूर के लिए इस वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयरकार का किराया 1200 रुपए और एक्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया 2295 रुपए होगा। इसमें कैटरिंग का खर्च भी शामिल है।
Overnight वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की बढ़ती मांग और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है। खासतौर पर चेन्नई-मैसूर रूट पर व्यापार के सिलसिले में काफी अधिक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। वंदे भारत एक्सप्रेस का यह बदला हुआ पैटर्न चेन्नई और बेंगलुरु के बीच व्यस्त रूट से गुजरने वाले यात्रियों की सुविधा को सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications














