Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना से शुरू होने वाली है 2 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए उनका रूट

पटना से शुरू होने वाली है 2 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए उनका रूट

बिहार को जल्द ही एक नहीं बल्कि दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। साल 2019 में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू की गयी थी। धीरे-धीरे देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जा चुका है।

मांग अधिक होने की वजह से दिल्ली और वाराणसी के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में अब पटना से 2 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने वाला है।

vande bharat express patna lucknow

इनमें से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से लखनऊ वाया अयोध्या के रूट पर चलेगी। वहीं दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से न्यू जलपाईगुड़ी वाया कटिहार रूट पर चलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला ट्रायल रन 5 मार्च को पूरा कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन पटना जंक्शन और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच किया गया। ट्रायल के दौरान इस ट्रेन की गति कहीं 130 किमी तो कहीं 110 किमी प्रति घंटा रखी गयी।

पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पटना-लखनऊ रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे पटना से रवाना होगी, जो रात को 10.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन वाया दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और अयोध्याधाम जंक्शन से होकर गुजरेगी। अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस भी सप्ताह में 6 दिन चलेगी। संभावना है कि अगले सप्ताह तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुरू कर सकते हैं।

vande bharat express patna new jalpaigudi

पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट

इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से खुलेगी और दोपहर करीब 12.10 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से यह ट्रेन दोपहर 1 बजे खुलेगी जो रात 8 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन वाया किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा, बख्तियारपुर होकर पटना पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह तक पीएम मोदी इस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अभी तक दोनों ट्रेनों में से किसी का भी न तो आधिकारिक रूप से शेड्यूल और न ही किराया, कुछ भी जारी नहीं किया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+