Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा से भागलपुर के बीच दौड़ेगी नयी वंदे भारत एक्सप्रेस : किराया, कब से शुरू और Timetable

हावड़ा से भागलपुर के बीच दौड़ेगी नयी वंदे भारत एक्सप्रेस : किराया, कब से शुरू और Timetable

बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच नयी वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा कर दी गयी है। यह ट्रेन भागलपुर से हावड़ा के बीच चलेगी। हाल ही में इस ट्रेन का टाइमटेबल और किराया संबंधित अन्य सभी जानकारियां भी जारी कर दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर-हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में 6 दिन होगा। भागलपुर से यह ट्रेन बुधवार को और हावड़ा से यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की जो समय-सारिणी जारी की गयी है उसके अनुसार भागलपुर से हावड़ा पहुंचने में देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को करीब 8 घंटा 10 मिनट का समय लगेगा।

howrah bhagalpur vande bharat express

बताया जाता है कि भागलपुर से सुबह 6.15 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस खुलेगी जो दोपहर 2.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे हावड़ा से खुलेगी जो रात 9.55 बजे भागलपुर पहुंचेगी। हावड़ा से भागलपुर के बीच 439.57 किमी की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को लगभग 9 घंटा 25 मिनट का समय लगेगा।

बताया जाता है कि इस ट्रेन में एसी चेयरकार और एग्जिक्यूटिव चेयर कार कोच उपलब्ध होंगे। भागलपुर से हावड़ा के बीच रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव साहिबगंज, बड़हरवा, अजीमगंज, कटवा नवद्वीप धाम आदि स्टेशनों पर होगा। अभी तक इस ट्रेन के किराए के विषय में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

bhagalpur howrah vande bharat express

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे के आधार पर बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव और मतगणना के बाद इस ट्रेन को शुरू करने की तारीख की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा जमालपुर से मालदह, भागलपुर-देवघर के बीच भी दो वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है जिसकी परिचालन से संबंधित रिपोर्ट पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को भेज दी गयी है। बताया जाता है कि मालदह रेलवे डिवीजन के कई स्टेशनों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। साथ में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देना भी रेलवे की प्राथमिकताओं में से है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+