Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ट्रायल के लिए जम्मू पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से कटरा-श्रीनगर रूट पर दौड़ेगी? जानिए किराया व Timing

ट्रायल के लिए जम्मू पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से कटरा-श्रीनगर रूट पर दौड़ेगी? जानिए किराया व Timing

पिछले लंबे समय से जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने का इंतजार घाटी में रहने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों का एक बड़ा समूह भी कर रहा था। आखिरकार इंतजार घड़ियां खत्म हुई और नयी उन्नत तकनीक से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस की नयी रेक जम्मू स्टेशन पर पहुंच गयी है। जल्द ही इस ट्रेन का संचालन श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू) और श्रीनगर के बीच शुरू होने वाला है।

बता दें, यह ट्रेन कश्मीर घाटी की पहली गेरुआ-सलेटी रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस होने वाली है। आइए जम्मू-श्रीनगर रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियों के साथ-साथ इसके किराए और शुरू होने की तारीख के बारे में भी आपको जानकारी देते हैं -

vande bharat express katra srinagar

कब से होगी शुरू?

Financial Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अत्याधुनिक तकनीक से लैस गेरुआ-सलेटी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कटरा और श्रीनगर के बीच होगा। हालांकि रेलवे बोर्ड ने अभी तक इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने की तारीख का कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि फरवरी के पहले सप्ताह में इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह वंदे भारत एक्सप्रेस कश्मीर घाटी में चलने वाली तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

क्या होगी Timing?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कटरा से श्रीनगर के बीच 150 किमी की दूरी को यह ट्रेन 2.30 से 3 घंटे में पूरी कर लेगी, जो यहां आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के लिए भी सुविधाजनक होने वाली है। इसके साथ ही श्रीनगर से कटरा के रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक होगी।

मिली जानकारी के अनुसार कटरा से यह ट्रेन सुबह 8.10 बजे खुलेगी जो दिन में 11.20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में श्रीनगर से यह ट्रेन दोपहर 12.45 बजे खुलेगी जो शाम 3.55 बजे कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का निर्माण व डिजाइन चेन्नई के इंटिग्रल फैक्ट्री (ICF) में किया गया है।

jammu vande bharat

कितना होगा किराया?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए का खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है लेकिन कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का आनुमानिक किराया निम्न है -
एसी चेयर कार - ₹1500 से ₹1600 के बीच
एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार - ₹2200 से ₹2500 के बीच

कश्मीर घाटी के शानदार नजारे इस लग्जरी ट्रेन से सफर करने को और भी अधिक आकर्षक बना देंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने की पूरी संभावना जतायी जा रही है। -20 डिग्री जैसे कठिन तापमान में भी यह ट्रेन बिना किसी परेशानी के पूरी रफ्तार से पटरियों पर दौड़ सके, इसलिए इसे विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

ट्रेन के कोच में हिटिंग तकनीक के साथ-साथ ट्रेन के इंजन में सामने की ओर लगे विंडशिल्ड में भी हिटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ताकी सर्दियों के मौसम में विंडशिल्ड पर बर्फ जमा न होने पाए और ड्राईवर को सामने का नजारा साफ-साफ दिखाई दे। इसके साथ ही ट्रेन के शौचालय और पानी के पाइप में भी पानी को जमने से रोकने के लिए विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+