Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती की होगी लाइव स्ट्रिमिंग, जानें Timing व ट्रैफिक एडवाइजरी

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती की होगी लाइव स्ट्रिमिंग, जानें Timing व ट्रैफिक एडवाइजरी

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में खास तौर पर जन्माष्टमी के मौके पर होने वाली मंगला आरती के दौरान मंदिर के अंदर मात्र 1000 लोगों को ही मौजूद रहने की अनुमति दी जाएगी। इस बात की घोषणा आगरा मंडल की आयुक्त ऋतु माहेश्वरी ने जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर बुलायी गयी बैठक के बाद घोषणा की।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुंकि जन्माष्टमी पर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रहने वाले बड़ी संख्या में कृष्णभक्त वृंदावन आते हैं, इसलिए उनके ईष्ट देव के दर्शन अच्छी तरह से हो सकें, इसे सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।

banke bihari temple janmashtami

बता दें, इस साल जन्माष्टमी 26 और 27 अगस्त को मनायी जाएगी। इस दिन बांके बिहारी मंदिर में होने वाली मंगला आरती की लाइव स्ट्रिमिंग भी की जाएगी। साथ ही साथ जन्माष्टमी को लेकर मथुरा पुलिस ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। 25 अगस्त से ही ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर में साल में सिर्फ 1 दिन जन्माष्टमी के दिन ही मंगला आरती की जाती है, जिसे देखने और इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वृंदावन और मथुरा पहुंचते हैं।

रोज क्यों नहीं होती है मंगला आरती

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सिर्फ जन्माष्टमी के दिन ही मंगला आरती होती है, हर रोज नहीं होती है। इसके पीछे की वजह मानी जाती है कि वृंदावन के निधिवन में बांके बिहारी श्री राधा रानी और बाकी गोपियों के साथ रात के समय रासलीला करते हैं। इसके बाद रात्रि के तीसरे पहर में मंदिर में पहुंचकर विश्राम करते हैं। इसलिए सुबह के समय मंगला आरती के लिए उन्हें नहीं जगाया जाता है। बांके बिहारी मंदिर में श्रृंगार आरती के साथ ही दिन की शुरुआत होती है।

janmashtami banke bihari temple mangla aarti

क्या होगी मंगला आरती का समय

बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर मंगला आरती सिर्फ एक दिन ही होगी। इस साल 27 अगस्त को बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की मंगला आरती होगी। मंगला आरती का समय ग्रह और नक्षत्रों की दशा व दिशा देखने के बाद तय की जाती है। संभावना है कि रात को करीब 2 बजे के आसपास बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती होगी। लेकिन इस दौरान मंदिर के अंदर बेहद सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को मौजूद रहने की अनुमति दी जाएगी। वर्ष 2022 में मंगला आरती के समय बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मच गयी थी जिसमें 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी और दर्जनों घायल हुए थे। इसलिए इसमें उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित कर दिया गया है।

होगी लाइव स्ट्रिमिंग

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बांके बिहारी मंदिर में रात को पौने 2 से 2 बजे के बीच मंगला आरती होगी। इस दौरान मंदिर के अंदर 600-1000 लोगों को ही उपस्थित रहने की अनुमति दी जाएगी। मंगला आरती के समय मंदिर का मुख्य पट बंद रहेगा और भक्तों को मंदिर के पास एक क्षेत्र में रोक दिया जाएगा। मंदिर के अंदर बैरिकेडिंग भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं का ठहराव न हो सके और प्रशासन इस आरती की लाइव स्ट्रिमिंग भी करवाएगा।

vrindavan janmashtami banke bihari mandir

मथुरा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

जन्माष्टमी को लेकर मथुरा की ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान बनाया है जिसे 25 अगस्त से ही लागू कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जन्मभूमि की ओर आने वाले सभी टेंपो और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया जाएगा। बताया जाता है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि से कम से कम 2 किमी के दायरे में वाहनों के प्रवेश को वर्जित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को जाम से बचाने के लिए रोडवेज बसों को भी औद्योगिक क्षेत्र/जयगुरुदेव एनएच-19 होकर मालगोदाम तक ही आवागमन करवाया जाएगा। भूतेश्वर तिराहा, मसानी चौराहा, बस स्टैंड, स्टेट बैंक चौराहा, कृष्णापुरी, लक्ष्मी नगर चौराहा, डीग गेट चौराहा आदि से जन्मभूमि की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रखा जाएगा।

वृंदावन के लिए भी इसी प्रकार का प्लान तैयार किया जा रहा है। बांके बिहारी मंदिर की कम से कम एक किमी की परिधि के बाहर ही भारी वाहन रहेंगे। शहर और वृंदावन में स्थायी के साथ ही अस्थाई पार्किंग वाहनों को खड़ा करने के लिए संचालित कराई जाएंगी। 4700 वाहन स्थाई और 38 सौ वाहन अस्थाई पार्किंग में होंगे।

More News

    Read more about: festivals janmashtami vrindavan
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+