Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही, जानिए किन-किन राज्यों में है बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही, जानिए किन-किन राज्यों में है बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार यानी 5 अगस्त को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी इस अलर्ट ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर कई नये पर्वतिय इलाकों और नदियों का जलस्तर बढ़ने से नये समतल क्षेत्रों के भी पानी में डूबने की आशंका पैदा हो गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम आदि राज्यों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

delhi weather

दिल्ली में होगी हल्की बारिश

सबसे पहले अगर बात राजधानी दिल्ली की करें तो यहां मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जतायी है। बताया जाता है कि अगले 3 दिनों तक दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट है। राजधानी का तापमान इस दौरान 25-26 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे, हल्की बारिश हो सकती है और तेज हवाएं मौसम को ठंडा बनाए रखेंगी।

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश

पिछले कुछ दिनों से भूस्खलन, बादल फटने की वजह से हुई भारी बारिश और नदियों में आयी बाढ़ की चपेट में आए दोनों पर्वतीय राज्यों की मुश्किलें अभी कम होती नहीं दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2-3 दिन उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

बात अगर उत्तराखंड की करें तो केदारनाथ धाम की यात्रा पर गये 10 हजार से ज्यादा यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कुछ ऐसी ही स्थिति हिमाचल प्रदेश की भी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 7 अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को भूस्खलन के प्रति भी सावधान और सचेत रहने की सलाह दी गयी है।

heavry rain uttarakhand

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस वजह से मुंबईकरों की मुश्किलें और भी बढ़ने के आसार हैं। मुंबई के साथ-साथ पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। बताया जाता है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से महानगर के सभी झीलों का जलस्तर भी बढ़ गया है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पिछले 7 दिनों से मध्य प्रदेश में रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। इस वजह से नदियों में उफान आ चुका है और निचली जगहों पर पानी भर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बरगी, इंदिरा सागर, कलियासोत, कोलार, तवा बांध, भदभदा आदि बांधों की क्षमता पूरी हो चुकी है। मौसम विभाग ने राज्य के विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

weather forecast

बात अगर उत्तर प्रदेश की करें, तो राजधानी लखनऊ समेत 19 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिन इलाकों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है, उनमें लखनऊ, कानपुर देहात, इटावा, वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, अमेठी, झांसी, उरई, हमीरपुर, मुरादाबाद, आगरा, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर आदि क्षेत्र शामिल हैं।

वहीं पिछले 1 सप्ताह से बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त तक बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पटना समेत सारण और वैशाली में भी मध्यम बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

pune water logging

केरल में भी रेस्क्यू ऑपरेशन अभी तक जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 350 से ज्यादा लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 100 से ज्यादा लोग अभी तक लापता है, जिनकी तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. नरेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मानसून इस समय पूरी तरह से एक्टिव फेज में है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण क्षेत्र, गोवा और महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अगले 2 दिनों में दिल्ली-NCR में बारिश होने की किसी भी संभावना से उन्होंने इनकार किया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+