Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून ने दे दी है दस्तक, जानिए किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून!

मानसून ने दे दी है दस्तक, जानिए किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून!

देशभर के कई शहरों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ जगहों पर तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा रहा है। लेकिन मौसम विभाग ने इस बीच खुशखबरी सुना दी है। इस साल मानसून निर्धारित समय से कुछ दिन पहले ही भारत में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सच साबित करते हुए 19 मई को मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी है।

अब धीरे-धीरे मानसून देश के बाकी हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। आम तौर पर हर साल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून 22 मई तक आता है लेकिन इस साल 3 दिन पहले 19 मई को ही पहुंच चुका है।

monsoon forecast 2024

मौसम विभाग का कहना है कि अल नीनो प्रणाली अब कमजोर पड़ने लगी है और ला नीनो प्रणाली तेजी पकड़ रही है, जो इस साल अनुकूल मौसम के संकेत दे रहा है। बताया जाता है कि इस वजह से ही इस साल समय से पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। बताया जाता है कि इस साल मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 1 जून तक मानसून केरल पहुंच सकता है। फिर आगे बढ़ते हुए 15 जून तक यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में पहुंच सकता है।

4 महानगरों में कब दस्तक देगा मानसून

महानगर मानसून आने की संभावित तारीख मानसून आने की सामान्य तारीख
दिल्ली 27 जून 30 जून
चेन्नई 1 से 5 जून 11 जून
कोलकाता 7 से 13 जून 10-11 जून
मुंबई 9 से 10 जून 10 जून
kab aayega monsoon

किस राज्य में कब आएगा मानसून?

राज्य संभावित तारीख
लक्षद्वीप 20-22 मई
पुडुचेरी 23 मई
केरल 23 मई
तमिलनाडु 23 मई
आंध्र प्रदेश 4-8 जून
कर्नाटक 22-24 मई
सिक्किम 20-21 मई
मेघालय 20 मई
असम 20 मई
गोवा 5 जून
महाराष्ट्र 9-10 जून
तेलंगाना 10 जून
सिक्किम 9-10 जून
पश्चिम बंगाल 20-24 मई
गुजरात 15-20 जून
मध्य प्रदेश 16-21 जून
छत्तीसगढ़ 15-20 जून
बिहार 20-24 मई
ओडिशा 11-16 जून
झारखंड 20-24 मई
उत्तर प्रदेश 20 जून-22 जुलाई
राजस्थान 26 जून-6 जुलाई
हरियाणा 27 जून-3 जुलाई
पंजाब 26 जून-1 जुलाई
लद्दाख-जम्मू 22-30 जून
चंडीगढ़ 30 जून
उत्तराखंड 20-28 जून
हिमाचल प्रदेश 22 जून
दिल्ली 27 जून

* मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर

नोट - राज्यों में मानसून प्रवेश करने की उपरोक्त दी गयी तारीखें संभावित हैं। मानसून इन तारीखों से 4 दिन पहले या 4 दिन बाद भी राज्यों में प्रवेश कर सकता है।

Monsoon forecast

मानसून के लिए है अनुकूल परिस्थितियां

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केरल में मानसून के शुरुआती समय में अरब सागर या बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती संरचनाओं की संभावना नहीं दिखाई दे रही हैं। इसलिए मानसून के निर्धारित समय पर ही प्रगति के आसार जताए जा रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवाती संरचनाएं आमतौर पर मानसून के प्रवाह को बाधित कर देती हैं। मौजूदा मौसम परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम हवाओं के धीरे-धीरे मजबूत होने के संकेत दे रहा है। इस वजह से केरल में मानसून की शुरुआत 28 से 31 मई के बीच भी हो सकती है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+