Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मौसम ने फिर बदली करवट, भारी बारिश की चेतावनी! जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य का हाल

मौसम ने फिर बदली करवट, भारी बारिश की चेतावनी! जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य का हाल

मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है और Indian Meteorological Department (IMD) ने कई राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 4 दिनों में पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के भी 1-2 जगहों में भारी वर्षा हो सकती है।

chennai rain

इस साल बारिश के मौसम के शुरुआत से ही हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड को भारी नुकसान पहुंचा है। अगर फिर से भारी बारिश, भूस्खलन या बादल जैसी घटनाएं होती हैं तो इन राज्यों की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी।

दिल्ली में मौसम का हाल

अगले 2-3 दिन दिल्ली में हल्की बुंदा-बांदी होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। हालांकि यह दिल्लीवासियों के लिए खतरा नहीं बल्कि राहत की खबर लेकर आयी है। बताया जाता है कि इस वजह से दिल्ली के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें, कई सालों बाद इस साल ऐसा हुआ कि यमुना नदी में आयी बाढ़ की चपेट में पूरा दिल्ली शहर आ गया। नदी का जलस्तर घटने के बाद ही काफी दिनों बाद दिल्ली से बाढ़ का पानी उतर सका।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश

बात अगर उत्तर-पश्चिम भारत की करें तो बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से तबाह हो चुके दो राज्य उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 से 24 अगस्त के बीच इन दोनों राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान बादल फटने से जैसी संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

landsliding

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 और 24 अगस्त को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है।

बिहार और उत्तर प्रदेश

इस साल कम बारिश की मार झेल रहे बिहार में 26 अगस्त तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के किशनगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और मुजफ्फरपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चुंकि मौसम विभाग ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जतायी है।

rain fall

इसलिए घर से बाहर निकलते समय या खेतों में काम करते समय अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है। दूसरी तरफ, 22 से 24 अगस्त तक पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, उत्तरी हरियाणा के कई हिस्सों में भी भारी बारिश, तुफान व बिजली गिरने की आशंका है।

सिक्किम व पूर्वोत्तर भारत

flood

देश के उप-हिमालयी क्षेत्रों जैसे सिक्किम, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 अगस्त को सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अतिभारी बारिश होने की संभावना है। दोनों राज्यों में ही पहाड़ी जिलों में खासतौर अतिरिक्त सावधान रहना होगा, क्योंकि इन जिलों में भारी बारिश के मद्देनजर पहाड़ों से पत्थर खिसकने का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। अगले 4 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में मेघालय, असम, अरूणाचल प्रदेश के कई इलाकों में अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में भी कुछ राज्यों में छिटपुट बारिश तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

More News

    Read more about: india weather imd uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+