Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भीषण गर्मी से तप रहे हैं कई राज्य : तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, कैसा है आपके शहर का हाल?

भीषण गर्मी से तप रहे हैं कई राज्य : तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, कैसा है आपके शहर का हाल?

अप्रैल का महीना आधा पार होने के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप देश के कई राज्यों में बढ़ने लगा है। आने वाले कुछ दिनों में लोगों की परेशानियां और भी बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को हिटवेव का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि अगले सप्ताह से कुछ शहरों में मौसम बदलने और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार भी नजर आ रहे हैं। दिल्ली, अहमदाबाद, बैंगलोर, पटना, पुणे, कोलकाता और लखनऊ समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है।

summer heat

आइए जान लेते हैं प्रमुख शहरों में कितनी होगी गर्मी और कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में लू की चेतावनी

सबसे पहले बात अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की करें, तो IMD के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से लगभग 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। सप्ताह के अंत तक दिल्ली का तापमान 2-3 डिग्री और बढ़कर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में शुष्क पश्चिमी हवाएं गर्मी बढ़ाने के साथ ही लू जैसी स्थिति भी पैदा करने वाली है।

कोलकाता में जारी रहेगा हिटवेव

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोलकाता का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। बुधवार को वहीं राज्य का सर्वाधिक गर्म जगह पश्चिम मिदनापुर जिले का कलाईकुंडा रहा, जहां का तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

बताया जाता है कि बुधवार को पश्चिम बंगाल राज्य के 9 जिले ऐसे रहे जिनका तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक (शनिवार तक) राज्य के निवासियों को प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और हिटवेव जैसी स्थिति बनी रहेगी।

prayagraj sand storm

पुणे में टूटा 128 सालों का रिकॉर्ड

पुणेवासी इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। पुणे में गर्मी की तीव्रता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे में बुधवार का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दावा किया जा रहा है कि पुणे की भीषण गर्मी ने पिछले 128 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इससे पहले वर्ष 1897 में इतनी भीषण गर्मी का सामना पुणेवासियों को करना पड़ा था। बताया जाता है कि पुणे के लोहेगांव क्षेत्र में पारा पिछले 4 दिनों से 43 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है, जो पिछले 128 सालों में पहली बार हुआ है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पुणे में इतनी भीषण गर्मी का होना लोगों को काफी परेशान कर रहा है।

भीषण गर्मी से जल रहे हैं अहमदाबाद और गुजरात के कई शहर

गुजरात के अधिकांश शहर इस समय भीषण गर्मी और तेज धूप से जल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मौसम विभाग के हवाले से बताया गया है कि गुजरात में सुरेंद्रनगर, राजकोट और भुज का तापमान क्रमशः 43.7 डिग्री सेल्सियस, 43.5 डिग्री सेल्सियस और 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बात अगर अहमदाबाद की करें तो यहां का तापमान भी 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसके अलावा अमरेली, वडोदरा, भुज और सूरत का तापमान भी सामान्य और 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। द्वारका और ओखा में तापमान थोड़ा कम 31 और 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जिससे यहां लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल रही है।

लखनऊ और पटना में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई शहरों जैसे झांसी, गोरखपुर, बहराइच और सुल्तानपुर आदि में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। कुछ ऐसी ही स्थिति प्रयागराज और वाराणसी की भी है, जहां का तापमान 43 डिग्री और लखनऊ में लगातार दूसरे दिन का तापमान 41 डिग्री रहा।

agra tajmahal summer

बताया जाता है कि गुरुवार (24 अप्रैल) और शुक्रवार (25 अप्रैल) को राज्य के कई जिलों जैसे प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, रायबरेली और सुल्तानपुर में लू चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रात के समय भी तापमान बढ़ने की चेतावनी जतायी गयी है।

वहीं बिहार के कई इलाकों जैसे पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और गया में भी लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अप्रैल तक इन इलाकों में हिटवेव की संभावना है। लेकिन 26 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

28 अप्रैल तक पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज आदि जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। पटना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है जबकि राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर गया है जहां का तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बेंगलुरु में मौसम रहेगा सुहावना

दक्षिण भारत में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिनाडु और कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है जिससे मौसम का सुहावना बने रहने की संभावना है। बताया जाता है कि बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। हालांकि आज (24 अप्रैल) बारिश होने की संभावना से इनकार किया गया है लेकिन मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक शहर में बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।

More News

Read more about: weather pune ahmedabad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+