Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बिहार से लेकर बंगाल तक, रिकॉर्ड ब्रेक गर्मी के बाद अब राहत के बादल बरसने के आसार, जानिए कब

बिहार से लेकर बंगाल तक, रिकॉर्ड ब्रेक गर्मी के बाद अब राहत के बादल बरसने के आसार, जानिए कब

पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड तोड़ती गर्मी के बाद अब आखिरकार मौसम विभाग ने राहत की कुछ खबरें सुनायी हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक में राहत की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

बात अगर दक्षिण भारत की हो तो पिछले लंबे समय से गर्मी से तप रहे बैंगलोर को 3 मई की दोपहर से हो रही बारिश की बौछारों ने काफी राहत पहुंचायी है। अब बारी देश के उत्तरी हिस्से को राहत मिलने की है।

weather rainfall forecast kolkata

कोलकाता के तापमान में दर्ज होगी गिरावट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल राज्य भर के सभी हिस्सों में बारिश होने की भविष्यवाणी है। शनिवार को उत्तर बंगाल में बारिश शुरू हो चुकी है। बताया जाता है कि रविवार से दक्षिण बंगाल में भी बारिश शुरू होगी। यह बारिश निश्चित रूप से राज्य के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं का प्रभाव कम होने के बाद अब समुद्र से जलवाष्प स्थल भाग में प्रवेश कर रहा है, जिससे तापमान में गिरावट आयी है।

हालांकि शनिवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से में हीट वेव का प्रभाव रहा लेकिन रविवार से तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। सोमवार और मंगलवार को तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। राजधानी कोलकाता में सोमवार को गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। बताया जाता है कि कोलकाता के मौसम में रविवार की रात से मंगलवार के बीच बदलाव आएगा।

शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। अगले 24 घंटे के अंदर कोलकाता का तापमान 30 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि 30 अप्रैल को कोलकाता का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

cloud and rainfall forecast patna

बिहार में लुढकेगा 4 डिग्री तक पारा

बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पूर्वा हवा के स्थल भाग में प्रवेश करने का असर बंगाल के साथ-साथ बिहार के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। बिहार में भी रविवार (5 मई) से मौसम के रूख में परिवर्तन होने की संभावना है। बताया जाता है कि पर्वतीय इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिस कारण उत्तर-पछुआ हवाओं की गर्माहट में कमी आयी है।

इस कमी की वजह से ही समुद्री नमी युक्त पूर्वा हवाएं स्थल भाग में प्रवेश कर पा रही हैं, जिसके प्रभाव से राज्य के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आयी है। बताया जाता है कि रविवार से बिहार में मौसम का मिजाज बदलेगा, जिसका असर तापमान पर भी होगा। पूर्वा हवाओं के प्रभाव से राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है।

शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 30 अप्रैल को पटना का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

delhi weather forecast

दिल्ली का मौसम रहेगा कूल-कूल

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी सुनायी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही आसमान में बादल भी छाये रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। इससे दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। बताया जाता है कि तेज हवाओं के कारण दिन के समय तापमान में ज्यादा बढोतरी नहीं हो सकेगी, जिससे लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।

शुक्रवार को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंचा है, जिसकी वजह से ही दिल्ली के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। अगले 10 दिनों तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा और राजधानी में लू चलने का कोई अनुमान नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक रात में कम गति वाली हवाओं से गर्मी कम होगी जिससे तापमान में कमी आ रही है।

सुबह से शाम तक तेज हवाएं चलेंगी जो अधिकतम तापमान को नियंत्रण में रखेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

More News

    Read more about: weather delhi patna kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+