दिल्ली दिसंबर में भले ही पिछले 6 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा हो लेकिन जनवरी में दिल्ली की सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रात को तो छोड़िए दिल्लीवालों को दिन में भी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की ठंड ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश में शीतलहर ठिठुरन बढ़ रही है।

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। कुछ ऐसी ही हालत बिहार की भी है, जहां बारिश कंपकंपी बढ़ा रही है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 10 सालों में 4 जनवरी (गुरुवार) ऐसा दिन था जब दिन के समय का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। बताया जाता है कि शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 4 जनवरी को सुबह 5.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गयी थी, जो 8.30 बजे घटकर 500 मीटर रह गया था। कोहरे का असर दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली विमानों पर भी पड़ा है। मौसम विभाग के अनुससार 25 जनवरी 2022 के बाद 4 जनवरी को जनवरी में सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। इस दिन का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि आने वाले कुछ दिन बेहद सर्द होने वाली हैं। मौसम विभाग की तरफ से बताया जाता है अभी राज्य में बारिश का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान स्थिर रहने वाली है लेकिन अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना मौसम विभाग ने जारी किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा जिला मेरठ में दर्ज किया गया।
यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अलीगढ़ का 8 डिग्री सेल्सियस और अयोध्या का 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद आदि जिलों का न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार में लगातार घना कोहरा छाया हुा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने और घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। पटना का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर में रहा जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बताया जाता है कि पटना के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्यिसस की वृद्धि हुई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड व बिहार के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जिसके बाद ठंड फिर से बढ़ने की उम्मीद है। कोलकाता में शुक्रवार (5 जनवरी) को मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।



Click it and Unblock the Notifications













