Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में फिर से लुढ़का पारा, उत्तर भारत में पारा पहुंचेगा 5 डिग्री से नीचे

कोलकाता में फिर से लुढ़का पारा, उत्तर भारत में पारा पहुंचेगा 5 डिग्री से नीचे

दिसंबर के शुरुआत में कोलकाता के तापमान में खास गिरावट दर्ज नहीं की गयी थी। पहले निम्न दबाव और फिर चक्रवाती तूफान के प्रभाव से कोलकाता में खासी गर्मी महसूस हो रही थी। लेकिन निम्न दबाव का प्रभाव खत्म होने के साथ ही कोलकाता के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। शनिवार के बाद रविवार को भी कोलकाता में मौसम की सबसे सर्द सुबह रही।

foggy weather in delhi

वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में भी तेजी से गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 दिनों में उत्तर भारत का तापमान 5° सेल्सियस के नीचे जा सकता है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 13.7° सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 25° सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को भी कोलकाता के तापमान गिरावट दर्ज हुई थी। शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.4° सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे था। कोलकाता में बारिश होने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले कुछ दिनों में कोलकाता के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

वहीं, राजधानी दिल्ली में सोमवार का न्यूनतम तापमान 7° सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस रहने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने के साथ ही दिल्ली में भी ठंड बढ़ने लगी है। दूसरी तरफ दिल्ली समेत एनसीआर में प्रदूषण के उतार-चढ़ाव का दौर भी जारी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली का AQI बहुत खराब श्रेणी का दर्ज किया गया।

बताया जाता है कि अगले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में तापमान 5-10° सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। अगले 1-2 दिनों में तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। बात अगर राजस्थान की हो तो यहां माउंट आबू में तापमान -1° सेल्सियस रहा।

cold weather morning walk delhi

वहीं राज्य के दूसरे हिस्सों में जैसे उदयपुर, अजमेर, बीकानेर समेत कई शहरों के तापमान में भी काफी गिरावट तो दर्ज हुई लेकिन ताजा विक्षोभ की वजह से कड़ाके की ठंड से राज्य के लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर से एक ताजा विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इस वजह से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। गुजरात को तटवर्ती इलाकों में 18 दिसंबर को तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 45 किमी/घंटा तक होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में 17 दिसंबर को कुछ जगहों पर हल्की और कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई थी। केरल और लक्षद्वीप में भी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। खास तौर पर 18 दिसंबर को लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कन्याकुमारी, तेनकासी, तूतीकोरिन आदि जिलों में बच्चों के स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है।

तमिलनाडु के 4 जिलों में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गयी है। कई ट्रेनों को रद्द कर देना पड़ा है, क्योंकि कुछ इलाकों में रेल पटरियां बारिश के पानी में डूब गयी हैं तो कुछ इलाकों में पटरियों के आस-पास की गिट्टी ही पानी में बह गयी है।

More News

    Read more about: weather india kolkata delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+