ऊटी में फ्लॉवर शो का आयोजन मई के महीने में किया जाता है क्योंकि मई के महीने में इस हिल स्टेशन में बहुत पर्यटक आते हैं। बोटेनिकल गार्डन में फूलों की विधिन्न प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं तथा प्रतिदिन यहाँ हजारों पर्यटक आते हैं।
नीलगिरी का फ्लॉवर शो बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ फूलों की लगभग 150 प्रजातियाँ प्रदर्शन के लिए राखी जाती है। ये फूल स्वदेशी तथा आयातित होते हैं। यहाँ फूलों में विविधता पाई जाती है जिनमें से कुछ विदेशी तथा कुछ दुर्लभ हैं।
इस फ्लॉवर शो के महत्व को बढ़ाने के लिए आयोजक कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करते हैं। पूरे देश से कई प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं तथा उनके द्वारा लगाये गए फूल प्रदर्शन के लिए रखते हैं। विभिन्न श्रेणियों में लगभग 250 लोग इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। यह शो (प्रदर्शन) दो दिनों तक चलता है तथा दूसरे दिन के अंत में विजेता घोषित किये जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications