ग्लेंमोर्गन ऊटी से 25 किमी. की दूरी पर स्थित है तथा यह सुंदर गाँव पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस गाँव की विशेषता इसके चाय बागान हैं जो गाँव के पास की पहाड़ियों पर फैले हुए हैं। ग्लेंमोर्गन गाँव का प्रमुख आकर्षण रोप वे है जो पावर हाउस (सिंगारा में स्थित) से गाँव तक जाता है। यह रोप वे लगभग 3 किमी. लंबा है तथा 980 फुट की ऊंचाई पर बना हुआ है।
जर्मन पॉइंट नामक क्षेत्र के पास यह 41 डिग्री पर झुका हुआ है। इस झुकाव के कारण जर्मन पॉइंट के पास रोप वे के माध्यम से चढ़ना और उतरना कठिन हो जाता है। पावर हाउस में काम करने वाले लोग इसका नियमित उपयोग करते हैं।
यह गाँव स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों में भी लोकप्रिय है तथा पिकनिक के लिए भी यह एक उचित स्थान है क्योंकि यहाँ से चाय के बागानों का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications