ऊटी में शॉपिंग करने का अलग मज़ा है हालाँकि उन लोगों को निराशा हो सकती है जो स्थानीय हस्तकला की खोज में रहते हैं, क्योंकि यहाँ की कोई विशिष्ट हस्तकला प्रसिद्ध नहीं है।
शॉपिंग के शौकीन लोग यहाँ से कई वस्तुएं खरीद सकते हैं। यहाँ मिलने वाली चाय और कॉफ़ी की अद्भुत विविधता बेजोड़ है। आपके पास चुनाव के लिए कई प्रकार उपलब्ध होते हैं। और यहाँ से कॉफ़ी बीन्स या चाय की पत्ती न खरीदना एक अपराध के समान होगा। चाय के कई अद्भुत स्वाद उपलब्ध हैं। आप शहद, यूकेलिप्टस, तुलसी, स्ट्रॉबेरी, ग्रीन एप्पल (हरा सेब) तथा अन्य में से कोई भी चुन सकते हैं।
होममेड चॉकलेट्स (घर में बनी हुई चॉकलेट्स) भी इस क्षेत्र की एक विशेषता है। यहाँ कई दुकानेने हैं जो डार्क चॉकलेट्स, व्हाइट चॉकलेट, बिटर चॉकलेट, ड्रायफ्रूट चॉकलेट, विभिन्न स्वादों वाली चॉकलेट तथा मार्शमेलोस से बनी चॉकलेट्स बेचते हैं।
महिलाओं के बीच तोड़ा शैली में बने हुए आभूषण बहुत लोकप्रिय हैं। इस प्रकार के जटिल डिज़ाइन वाले आभूषण लगभग सभी प्रमुख दुकानों में उपलब्ध हैं।



Click it and Unblock the Notifications