Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पालमपुर » मौसम

पालमपुर मौसम

यात्री पालमपुर की यात्रा वर्ष में कभी भी कर सकते हैं क्योंकि यहाँ का तापमान ठंडा होता है। ठंड के मौसम इस स्थान की यात्रा टालनी चहिये क्योंकि तापमान शून्य से भी नीचे जाता है। यहाँ अनेक त्यौहार जैसे मई में बुद्ध पूर्णिमा, फरवरी- मार्च में होली, अक्टूबर में दशहरा बहुत उल्लास और उत्साह के साथ मनाये जाते हैं। अनेक पर्यटक त्यौहारों के मौसम में इस स्थान की यात्रा करना पसंद करते हैं।

गर्मी

(अप्रैल से जून): पालमपुर में गर्मियों का मौसम अप्रैल और जून के बीच होता है। इस दौरान यहाँ का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहता है जो पालमपुर की यात्रा के लिये आदर्श माना जाता है।

मानसून

(जुलाई से सितंबर): पालमपुर में मानसून का मौसम जुलाई से सितंबर के बीच होता है जिसके दौरान यहाँ भारी वर्षा होती है। वे यात्री जो इस मौसम के दौरान पालमपुर की यात्रा की योजना बना रहे हैं उन्हें बारिश में आवश्यक वस्तुएँ साथ में रखना चाहिए।

सर्दी

(नवंबर से फरवरी): ठंड का मौसम नवंबर से फरवरी के बीच होता है। इस दौरान यहाँ का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। इस दौरान पालमपुर में बर्फ भी गिरती है।