Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पणजी » आकर्षण » अवर लेडी ऑफ इम्मेक्युलेट कंसेप्शन

अवर लेडी ऑफ इम्मेक्युलेट कंसेप्शन, पणजी

33

पणजी शहर का एक वास्तविक प्रेरणादायी दृश्य, स्वच्छ सफ़ेद आकर्षण, समकालीन वास्तुकला वाला और सुलभ से पहुँचा जा सकने वाला, ये सभी अवर लेडी ऑफ इम्मेक्युलेट कंसेप्शन की कुछ विलक्षणताएं हैं, जो गोवा की राजधानी पणजी का सर्वाधिक प्रसिद्द चर्च है।

जब आप चर्च पहुँचते हैं तो त्रुटिहीन सड़कें देखते हैं, चिकने छोटे पत्थरों से बना फुटपाथ देखते हैं और चर्च के प्रवेश द्वार के ऊपर वर्जिन मेरी की मूर्ति देखते हैं।  इस चर्च का निर्माण वास्तविक रूप से 1541 में हुआ था परंतु 1619 में इसे पूर्ण रूप से बदल दिया गया क्योंकि उस समय चर्च के पास बहुत अधिक मात्रा में धन उपलब्ध था।  तब से इसकी भव्यता की कोई सीमा नही है।

बाह्य भाग की तुलना में आंतरिक भाग सादगीपूर्ण है।  मुख्य वेदी अवर लेडी ऑफ इम्मेक्युलेट कंसेप्शन को समर्पित है, दो अधीन वेदियों के साथ मेरी क्रमश: जीसस क्राइस्ट और अवर लेडी ऑफ रोसरी को समर्पित है।  मुख्य इमारत में एक प्रार्थनालय भी है जो सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर को समर्पित है।

हालांकि इस चर्च को दिन में देखना चाहिए, अधिकांश तीर्थयात्री इसकी सुंदरता को रात में देखने में विश्वास रखते हैं जब यह सफ़ेद इमारत लाईट से सजी होती है! चर्च के आसपास के इलाके में व्यवसायिक गतिविधियाँ भी चलती हैं अत: पर्यटक और तीर्थयात्री यहाँ शॉपिंग का मज़ा भी उठा सकते हैं।

अवर लेडी ऑफ इम्मेक्युलेट कंसेप्शन तक पहुँचना आसान है।  पणजी शहर से तथा वास्को दा गामा और मडगांव से नियमित बस सेवा उपलब्ध है।  उत्तरी गोवा के बागा, कलंगुट और केनडोलिम क्षेत्र के पर्यटकों और और निवासियों के लिये यहाँ पहुँचने का उत्तम तरीका कैब के द्वारा यात्रा करना है या वे रिक्शे के द्वारा यात्रा कर सकते हैं या किराये की मोटरसाइकिल के द्वारा भी यात्रा कर सकते हैं।  यदि आप दोपहर में चर्च का भ्रमण कर रहें हैं तो आप किराये की एक मोटर साईकिल लें और अपने समय के अनुसार उन्हें देखें!

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
07 Sep,Mon
Check Out
08 Sep,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue