नांदेड़ का देशी हवाईअड्डा, परभनी का सबसे निकट देशी हवाईअड्डा है और लगभग 60कि.मी. की दूरी पर है। हफ़्ते में चार दिन, यहाँ से नियमित उड़ानें होती हैं। हवाईअड्डे से परभनी के लिए अनेक टैक्सियाँ उपलब्ध रहती हैं। मुंबई का छत्रपति शिवाजी हवाईअड्डा, इसका सबसे निकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है जो देश-विदेश के अनेक शहरों से जुड़ा है।