Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » परभनी » मौसम

परभनी मौसम

परभनी का मौसम सालभर अच्छा रहता है जिससे कभी भी यहाँ की यात्रा की जा सकती है। फिर भी सर्दियाँ और मानसून यहाँ आने के लिए सबसे अच्छा समय है।

गर्मी

मार्च के आखि़र से मई तक परभनी में गर्मियों के दौरान तापमान 25डिग्री से. तथा 40डिग्री से. के बीच रहता है। मई का महीना विशेषतौर पर गर्म होता है लेकिन अन्य जगहों की अपेक्षा सहनीय होता है। इस समय परभनी में आप आ सकते हैं।

मानसून

मानसून के दौरान परभनी में भारी बारिश होती है। जून से सितम्बर तक परभनी में दक्षिण-पश्चिमी मानसून हवाओं के कारण भारी बारिश होती है, विशेषरूप से जुलाई और अगस्त में। मानसून के बाद अक्तूबर ओर नवम्बर में भी हल्की बारिश होती है। इस समय मौसम बेहद सुहावना होने से यहाँ आना अच्छा रहता है।

सर्दी

परभनी में सर्दियाँ दिसम्बर से फरवरी तक होती है। इस समय तापमान 15डिग्री से. तथा 30डिग्री से. के बीच रहता है। इस जगह आने के लिए दिसम्बर सबसे ज्यादा ठंडा महीना होता है।