एंगलिंग मनोरंजन की गतिविधियों में से एक है जिसका आनंद पर्यटक नायर नदी में उठा सकते हैं। आप नदी में स्वीमिंग (तैराकी) भी कर सकते हैं।नायर घाटी प्राकृतिक सुंदरता और शोभा से सुसज्जित है। सतपुली क्षेत्र फिशिंग और स्वीमिंग के लिए भी प्रसिद्ध है।इस क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन के विकास की अनेक संभावनाएँ हैं।यह स्थान पर्यटकों के लिए सरकारी और निजी दोनों प्रकार की निवास सुविधा प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications