Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » पौड़ी » मौसम

पौड़ी मौसम

वे पर्यटक जो पौड़ी गढवाल जिले की यात्रा करना चाहते हैं वे मार्च से नवंबर के बीच इस गंतव्य की यात्रा कर सकते हैं।अत्यधिक ठंड के कारण ठंड का मौसम यात्रा के लिए और दर्शनीय स्थलों की सैर के लिए उपयुक्त नहीं है।

गर्मी

(मार्च से जून): यहाँ गर्मियों का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। यहाँ कोटद्वार में गर्मियों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहता है जबकि दूधाटोली में निम्नतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मानसून

(जून से सितंबर): इस क्षेत्र में जून से सितंबर के बीच मानसून का मौसम रहता है। जिले में सामान्य औसत वार्षिक वर्षा लगभग 218 सेमी. होती है।

सर्दी

(दिसंबर से फरवरी): इस क्षेत्र में दिसंबर से फरवरी के बीच ठंड का मौसम रहता है। ये महीने बहुत ठंडे होते हैं और इस दौरान यहाँ बर्फ भी गिरती है। जनवरी के महीने में निम्नतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रहता है।