क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण आठवीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने उनकी पौड़ी की यात्रा के दौरान किया था।मुख्य शहर की सीमा पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और वे देवी पार्वती, गणपति और कार्तिकेय के साथ यहाँ स्थापित हैं। इसके अलावा यहाँ भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता की मूर्तियां भी हैं।मंदिर की पृष्ठभूमि में अलकनंदा घाटी है। मंदिर के परिसर से बर्फ से ढंके हुए पहाड़ों और शहर का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। हिंदू त्यौहार महाशिवरात्रि यहाँ बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications