पौड़ी जिले में कोई हवाई अड्डा नहीं है; देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है जो जिले से 155 किमी. की दूरी पर स्थित है।अंतरराष्ट्रीय पर्यटक नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा कर सकते हैं जो पौड़ी से 300 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों से नियमित उड़ानों द्वारा जुड़ा हुआ है। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से पौड़ी के लिए किफायती दामों पर टैक्सियां उपलब्ध हैं।