Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पेंच

पेंच - असाधारण वनस्पति और जीव जंतुओं की भूमि

10

पेंच टूरिज्म मुख्य रूप से पेंच नेशनल पार्क और पेंच टाइगर रिज़र्व के लिए प्रसिद्ध है जो कि मध्य प्रदेश के दक्षिण में स्थित है। पार्क अपनी असाधारण वनस्पति और जीव जंतुओं के लिए जाना जाता है। जामुन,सागौन, लेंदिया, पलास, बीजा, महुआ, कुसुम, सेमल, बांस आदि विभिन्न औषधीय पौधें और घास की विभिन्न प्रजातियाँ यहाँ पाई जाती हैं। लंगूर, कस्तूरी बिलाव, भालू, चीतल, बाघ, सांभर, जंगली कुत्तें, सुअर, तेंदुए और धुरीय हिरण आदि इस पार्क के मुख्य जानवर हैं।

पेंच और इसके आस पास के पर्यटन स्थल

पेंच टूरिज्म में कुछ सुन्दर आकर्षण हैं जो कि पचधार गाँव , नवेगांव नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क, नागपुर और नागझिरा अभयारण्य आदि हैं। यह सभी जगह पेंच के पास ही हैं। पचधार गाँव पेंच तुरिया गेट से 18 किमी दूर स्थित है। यहाँ पर्यटक मिटटी के बर्तन बनाने वालों की विशेष कारीगरी देख सकते हैं। पर्यटक इस मंत्र मुग्ध करने वाले क्राफ्ट को देख सकते हैं और इसका मॉडल घर भी ले जा सकते हैं।

पेंच टूरिज्म के अंतर्गत पेंच नेशनल पार्क के चारों और अनेक गाँव बसे हुए हैं जहाँ पर्यटक गोंड जनजाति की स्थानीय परंपराओं और संस्कृति को देख सकते हैं।  नवेगांव नेशनल पार्क और नागझिरा अभयारण्य महाराष्ट्र के अन्य प्राकृतिक वन्य क्षेत्र हैं। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पेंच से 198 किमी की दूरी पर स्थित है।

पेंच नेशनल पार्क का भ्रमण

पर्यटक हर साल 16 अक्टूबर से 23 जून तक यहाँ का भ्रमण कर सकते हैं क्यूँ कि जुलाई से सितम्बर तक मानसून के दौरान यह बंद रहता है। यहाँ घूमने का उचित समय फरवरी और अप्रैल है। विजिटर्स के लिए पार्क का टाइमिंग सुबह 6 से 10 :30 तक और दोपहर में 3 बजे से 6 बजे तक रहता है।

इतिहास के पन्नों से

पार्क का एक विशेष और शानदार इतिहास है। यहाँ की समृद्धि और प्राकृतिक खजाने का जिक्र आईने - अकबरी में भी किया गया है। पेंच नेशनल पार्क और यहाँ का वातावरण रुडयार्ड किपलिंग की पुस्तक 'जंगल बुक' के द्रश्य की भांति प्रतीत होता है।

पेंच कैसे पहुंचे

यात्री पेंच तक ट्रेन, फ्लाइट या बस द्वारा पहुँच सकते हैं। पेंच के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश का सेओनी स्टेशन है। सबसे नजदीकी एयरपोर्ट नागपुर का सोनेगाँव एयरपोर्ट है। पेंच के लिए सेओनी सबसे नजदीकी बस स्टैंड भी है जहाँ से पेंच के लिए निजी और राज्य परिवहन की बसें आसानी से उपलब्ध हैं।

पेंच घूमने का सबसे अच्छा समय

पेंच घूमने का सबसे उचित समय फरवरी और अप्रैल है।

पेंच इसलिए है प्रसिद्ध

पेंच मौसम

घूमने का सही मौसम पेंच

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पेंच

  • सड़क मार्ग
    सेओनी बस जंक्शन पेंच के लिए सबसे बस अड्डा है जो कि पेंच नेशनल पार्क से 30 किमी दूर है। सेओनी निजी और राज्य परिवहन की बसों द्वारा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख कस्बों से ठीक प्रकार जुड़ा हुआ है
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    सेओनी रेलवे स्टेशन पेंच के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो कि 30 किमी कि दूरी पर है। यह स्टेशन नागपुर और पुणे जैसे मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है। यात्री सेओनी स्टेशन से नागपुर और जबलपुर के लिए लगातार ट्रेन पकड़ सकते हैं। सेओनी से पेंच के लिए टैक्सियाँ भी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    नागपुर का सोनेगाँव एयरपोर्ट पेंच के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा पेंच से केवल 132 किमी की दूरी पर स्थित है। सोनेगाँव हवाई अड्डे से यात्री पुणे और मुंबई के लिए लगातार फ्लाइट पकड़ सकते हैं। भारत के अन्य मुख्य शहरों से भी यह हवाई अड्डा ठीक प्रकार से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट से पेंच तक पहुँचने के लिए यात्री टैक्सी ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed

Near by City