फलोदी में स्थित लाल निवास एक सुन्दर हवेली है। इस इमारत को लाल रेतीले पत्थरों से बनाया गया है जो इसकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं। इस आवासीय महल को सन् 1750 में बनवाया गया था। वर्तमान में यह क्षेत्र के लोकप्रिय हेरिटेज होटल के रूप में सेवारत है। यह अपने खूबसूरत आन्तरिक सज्जा के लिये प्रसिद्ध है जहाँ पर्यटक दीवारों पर सुन्दर सजावटी सामान और काँच के काम से अलंकृत दीपों को देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications