शिल्लोई झील एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक झील है और फ़ेक ज़िले का प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। यह झील एक पदचिन्ह के आकार में है। शिल्लोई झील को स्थानीय लोग लत्सम के नाम से भी संबोधित करते हैं। इस करामाती झील की यात्रा आपकी यात्रा को सार्थक बनाता है।
यह म्यांमार की सीमा से सटे पटकई रेंज के निचले ढलान पर स्थित है।यह झील 0.25-0.30 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। झील की गहराई 4 मीटर की है। इस खूबसूरत झील के साथ एक पुराणी और भयानक कहानी जुड़ी हुई है जिसके बारे में गाँव वाले बताते हैं।
किंवदंतियों के अनुसार, एक बार रहस्यमय ढंग से एक जोड़े ने अपनी बच्ची को इस झील में खो दिया और काफी प्रयास के बावजूद वे उसे झील के बीच से निकाल न सके। ऐसा माना जाता है की वह बच्ची इस झील की रानी बन गयी और लोग उसे लत्सम के नाम से संबोधित करने लगे। इस कहानी की वजह से इस झील के पानी को अभी भी पीने, सिंचाई या मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications