शारदा मन्दिर, राजस्थान के पिलानी के लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है। यह 20वीं सदी का मन्दिर देवी सरस्वती को समर्पित है और इसे प्रसिद्ध उद्यमी, स्वतन्त्रता सेनानी और मानवतावादी श्री जी डी बिड़ला द्वारा बनवाया गया था।
यह मन्दिर प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज 'बिट्स पिलानी' के विद्या विहार परिसर में स्थित है। यह राजस्थान के मकराना से विशेष रूप से लाये गये सुन्दर संगमरमर से बना है। मन्दिर निर्माण की इण्डो-आर्यन शैली को समाहित करते हुये इस मन्दिर का डिज़ाइन खजुराहो के खण्डरिया महादेव मन्दिर से प्रभावित है। मन्दिर को पाँच भागों में बाँटा गया है - गर्भगृह या पवित्र केन्दीय भाग, प्रदक्षिणापथ या चक्रीय पथ, अन्तराला, मण्डपम और अर्ध मण्डपम।
यह मन्दिर विज्ञान और आध्यात्म के आमेलन का जीता जागता उदाहरण है। मन्दिर के बाहरी भाग पर दार्शनिकों, सन्तों, और वैज्ञानिकों के चित्र हैं जो इसके सर्वव्यापी प्रकृति को दर्शाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications