डैनिश गवर्नर का बंगला इस क्षेत्र के प्रभारी, डैनिश गवर्नर के सरकारी निवास स्थान के रूप् में 1784 में बनवाया गया था। वर्तमान में यह पूम्पुहर में तमिलनाडु पर्यटन विभाग का कार्यालय है। यह आम जनता के लिए खुला है और डैनिश वास्तुकला का उम्दा उदाहरण है।
यह पूम्पुहर में महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। यह पूम्पुहर शहर की सबसे बड़ी इमारत भी है। यह पूम्पुहर में उपनिवेशवाद के समय की याद दिलाता है और सालभर अनेक यात्रियों को आकर्षित करता है। पूम्पुहर आने पर डैनिश गवर्नर के बंगला तक पहुँचना आसान है, क्योंकि यह इस तटीय शहर का एक प्रमुख आकर्षण है।