पुंछ से 25 किमी. दूर स्वामी बुद्ध अमरनाथ जी मंदिर बना हुआ है। गागरी और पुल्सटा नदी के तट पर स्थित यह मंदिर हिंदू धर्म का धार्मिक स्थल है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में प्रति वर्ष रक्षाबंधन के दिन मेला लगता है। इस मंदिर का निर्माण पत्थरों से किया गया है।
मंदिर में चार दरवाजे है जिनमें हिंदू धर्म के श्रद्धालु वर्ण के अनुसार प्रवेश करते है। यह चारों दरवाजे अलग-अलग दिशाओं में स्थित है। मंदिर में सफेद स्टोन से भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना की गई है। मंदिर परिसर में एक झरना भी है जिसमें श्रद्धालु दर्शन करने से पहले स्नान करते है। यहां मन्नत मांगने पर उसका फल मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications