प्रागपुर का नजदीकी एयरपोर्ट, शिमला में स्थित है जिसकी यहां से दूरी 203 किमी. है। यहां से प्रतिदिन कई राज्यों और शहरों जैसे दिल्ली, मुम्बई और कलकत्ता आदि के लिए नियमित रूप से उड़ानें भरी जाती हैं।दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों से यह अच्छी तरह जुड़ा होने के वावजूद विदेशी पर्यटकों के लिए यह एयरपोर्ट नहीं है। यहां से नेशनल फ्लाइट ही जाती है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दिल्ली से शिमला के रास्ते आना होगा। एयरपोर्ट पर उतर कर बस या टैक्सी से प्रागपुर आएं।