Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » प्रागपुर » मौसम

प्रागपुर मौसम

वैसे तो प्रागपुर में किसी भी मौसम में घूमने जाया जा सकता है लेकिन मानसून और गर्मियों के मौसम में प्रागपुर की सैर को उत्‍तम माना जाता है अत: पर्यटक इस दौरान घूमने के लिए आएं। इस टाइम पीरियड में तापमान 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है जो भ्रमण करने के लिए अनुकूल मौसम और वातावरण प्रदान करता है।

गर्मी

अप्रैल और जून के महीने के बीच यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहता है जो पर्यटन के लिए उचित समय है। इस दौरान पर्यटक यहां के सुखद और शांत मौसम में आराम से भ्रमण कर सकते हैं।  

मानसून

जुलाई के महीने से प्रागपुर में बारिश का मौसम हो जाता है। जुलाई से सितम्‍बर के दौरान यहां भारी वर्षा भी होती है लेकिन पर्यटक यहां घूमने आ सकते हैं। इस मौसम में आने वाले पर्यटकों को रेन गियर साथ लाने की सलाह दी जाती है। मानसून यहां भ्रमण करने के लिए एक अच्‍छा मौसम है जब आप दिल खोलकर बारिश की बौछारों को महसूस कर सकते हैं।

सर्दी

अक्टूबर से फरवरी तक यहां सर्दियों का मौसम रहता है इस दौरान यहां का तापमान ज्‍यादा नहीं गिरता है।  न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। पर्यटक इस दौरान भ्रमण के लिए प्रागपुर की धरती पर पधार सकते हैं।