भयहरण नाथ मंदिर भारत का सबसे पुराना शिवलिंग मंदिर है। बकुलाही नदी के तट पर कटरा गुलाब सिंह नाम के गाँव में स्थित यह मंदिर उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में शिवलिंग की स्थापना पांडव भाइयों में से एक भीम ने महाभारत के समय की थी। उसने बकासुर दानव का वध कर शिवलिंग की स्थापना की थी। इसलिए यह मंदिर सिर्फ भगवान शिव को समर्पित नहीं पर यह महाभारत जैसे महाकाव्य की कहानी से भी जुड़ा है।



Click it and Unblock the Notifications