अवन्तेश्वर मंदिर पुलवामा का सबसे महत्वपूर्ण स्मारक और धार्मिक स्थल है। पुलवामा के जावबरेरी गांव में अवन्तेश्वर मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में भगवान शिव और हिंदू धर्म के रक्षक भगवान विष्णु जी की मूर्ति लगी हुई है। मंदिर का निर्माण 9 वीं शताब्दी में उत्पला के प्रथम राजा अवन्तीवर्मन ने करवाया था।
राजा ने मंदिर के अलावा इस जगह को अपने राज्य की राजधानी भी बनाया था। बलुआ पत्थर से बना यह मंदिर फिलहाल बुरी दशा में है। इस मंदिर को 18 वीं सदी के दौरान अंग्रेजों ने खोद ड़ाला था और इसकी नींव आदि को क्षति पहुंचा दी थी।
इसके अलावा अंग्रेज पलायन करते समय मंदिर से कई अनमोल धरोहर भी अपने साथ ले गए थे। मंदिर की कुछ अनमोल कलाकृतियों को श्रीनगर के श्री प्रताप सिहं संग्रहालय में रखा गया है। मंदिर का काफी हिस्सा वर्तमान समय में खंडहर हो गया है लेकिन भगवान की कई मूर्तियां आज भी यहां स्थापित है। पर्यटक यहां आकर भगवान के रूप की मूर्तियों के दर्शन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications