पुरी कोणार्क मरीन एक 35 किमी लंबा सफर है जो पुरी और कोणार्क के धार्मिक स्थलों को जोड़ता है। इस सड़क मार्ग के दोनों ओर सुरम्य तटीय जंगल फैला है। पुरी कोणार्क मरीन ड्राइव पर कई तटीय रिसॉर्ट हैं। आप रास्ते में रुक कर रामचंड़ी मंदिर, पंच मुखी हनुमान मंदिर और गुप्तेश्वर मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
इस मरीन ड्राइव पर सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल चन्द्रभागा तट है जहां जल्दी बुकिंग कर नौका विहार की सुविधा का आनंद भी लिया जा सकता है। पुरी कोणार्क मरीन ड्राइव के निकट स्थित रामचंड़ी समुद्र तट कई सैलानियों को आकर्षित करता है।
यहां सैलानियों के लिए नौका विहार की सुविधा भी उपलब्ध है। इस ड्राइव पर चढ़ते और डूबते सूर्य के सुंदर दृश्य को देखना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications