समसपुर पक्षी अभ्यारण्य रायबरेली में सलोन के पास स्थित है। 1987 में स्थापित यह अभ्यारण्य 780 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला है। यह अभ्यारण्य बहुत ही शान्त स्थान है और रायबरेली के शोरगुल से राहत देता है। प्रवासी और निवासी दोनो प्रकार की लगभग 250 से अधिक प्रजातियों के घर के रूप में यह अभ्यारण्य उत्तरप्रदेश का प्रमुख पक्षी विहार है।
इसमें पाये जाने वाले पक्षियों में गिद्ध, किंगफिशर, स्पॉट बिल, सामान्य टील, विज़न और व्ह्सिलिंग टील प्रमुख हैं। अभ्यारण्य में एक झील भी है जिसमें कई प्रकार की मछलियाँ पाई जाती हैं। स्थानीय लोग और पर्यटक यहाँ आकर पक्षियों को देखने, पिकनिक मनाने या केवल वातावरण की शान्ति को अन्तर्ग्रहण करने का आनन्द लेते हैं।
पक्षियों को देखने का सर्वोत्तम समय नवम्बर से मार्च तक का है। यही वह समय होता है जब ऊँचे पहाड़ों से पक्षी और अन्य प्रवासी पक्षी यहाँ आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications